क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर
28-Jun-2020 12:43 PM
DELHI : भारत और चीन के बीच एलएसी पर लगातार तनाव है तो वहीं देश के अंदर चीन के मुद्दे पर सियासत गर्म है. चीन के मसले पर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पार्टी को पहले एक्सपोज करते हुए राजीव गांधी फाउंडेशन की फंडिंग का मामला उठाया था. अब इस मसले पर कांग्रेस से बीजेपी के ऊपर पलटवार कर रही है. चीन को लेकर जारी सियासत के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस को खुली चुनौती दे डाली है.
अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाया है कि वह ओछी राजनीति कर रहे हैं. चीन और पाकिस्तान की तरफ से सीमा पर जो कुछ किया जा रहा है उसके बीच देश में राहुल गांधी जिस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं वह वाकई राजनीति के निचले स्तर का प्रमाण है. इतना ही नहीं अमित शाह ने राहुल गांधी को सीधी चुनौती देते हुए कहा है कि वह चीन के मसले पर संसद में किसी भी वक्त बहस को तैयार है. शाह ने कहा है कि 1962 से लेकर आज तक जो कुछ भी हुआ है उस पर वह दो-दो हाथ करने को तैयार बैठे हैं.
न्यूज़ एजेंसी एएनआई से खास बातचीत में अमित शाह ने चीन के मसले पर खुलकर जवाब दिया है चांद ने कहा है कि पार्लियामेंट का मानसून सत्र शुरू होना है. अगर राहुल गांधी या कांग्रेस इस पर चर्चा करना चाहती है. तो हम इसके लिए तैयार हैं 1962 से लेकर आज तक दो-दो हाथ तो हो जाने चाहिए कोई चर्चा से डरता नहीं है. जब जवान संघर्ष कर रहे हैं सरकार ठोस कदम उठा रही है उस वक्त पाक और चीन को खुशी हो ऐसा बयान नहीं देना चाहिए.