सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद Bihar News: NH पर प्लाई लदे ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति का नुकसान; बाल-बाल बचा ड्राइवर Bihar News: NH पर प्लाई लदे ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति का नुकसान; बाल-बाल बचा ड्राइवर देखो-देखो गद्दार आ रहा है: संसद परिसर में राहुल गांधी और रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी नोकझोंक बिहार में तकनीकी शिक्षा को नई रफ्तार: इन तीन जिलों में बनेगा डिजिटल तारामंडल, पॉलिटेक्निक और इनक्यूबेशन सेंटर को मिली मंजूरी बिहार में तकनीकी शिक्षा को नई रफ्तार: इन तीन जिलों में बनेगा डिजिटल तारामंडल, पॉलिटेक्निक और इनक्यूबेशन सेंटर को मिली मंजूरी Bihar News: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार थाने होते हुए मंदिर तक पहुंचा, बिहार में ‘पकड़ौआ विवाह’ को लेकर बवाल Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा
19-May-2020 12:02 PM
PATNA: भारत की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं चक्रवाती तूफान 'अम्फान' का असर बिहार पर भी पड़ने वाला है. बिहार में तूफान को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है. अगले 72 घंटे के लिए बिहार में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
इसको भी पढ़ें: लॉकडाउन के कारण मायके से नहीं आई पत्नी, पति ने कर ली दूसरी शादी
मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए अलर्ट में 20 से लेकर 22 मई के बीच चक्रवाती तूफान तूफान का असर होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है. इस दौरान तेज हवा के साथ- साथ बारिश और कई जगहों पर ठनका गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है. पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक तूफान की तीव्रता बिहार आते-आते हालांकि कम होने की उम्मीद है लेकिन बावजूद इसके मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.
मौसम विभाग के अनुसार बिहार के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. बंगाल की खाड़ी में विकसित चक्रवात एम्फन के मद्देनजर अगले 2 दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि चक्रवात ज्यादा मजबूत है, लेकिन उड़ीसा और आंध्रप्रदेश के तटों से टकरा रहा है इस कारण बिहार के मौसम पर बहुत ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ेगा. लेकिन मौसम विभाग ने 20 और 21 मई को आंधी-तूफान को लेकर बिहार के सभी जिलों में ब्लू अलर्ट जारी किया है.