बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर
22-Mar-2020 08:03 AM
PATNA : विश्व में हजारों लोगों की जान ले चुका जानलेवा वायरस कोरोना पिछले 24 घंटे में अमेरिका के अंदर तबाही बनकर उभरा है. कोरोना के कारण एक दिन के अंदर अमेरिका में 7686 पॉजिटिव केस सामने आये हैं. जिसके कारन अमेरिका में अब कोरोना से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 27 हजार से भी अधिक हो गई है. देश में अब तक 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.
खतरनाक कोरोना वायरस के कारण अमेरिका में कुल 340 लोगों ने दम तोड़ दिया है. अमेरिका विश्व में कोरोना से प्रभावित देशों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. चीन और इटली के बाद अमेरिका में ही सबसे ज्यादा लोग इस बीमारी से संक्रमित हैं. इसके अलावा स्पेन और जर्मनी में भी कोरोना का ख़तरा तेजी से बढ़ रहा है. अमेरिका में अभी 26 हजार 500 से अधिक एक्टिव केस हैं.

अमेरिका में स्वास्थ्य देखभाल अधिकारियों और नेताओं ने तेजी से फैल रहे इस संक्रामक रोग को काबू में करने के प्रयास तेज कर दिए हैं. कोविड-19 के नए मामलों की जानकारी देने वाली इंटरनेशनल वेबसाइट के अनुसार, अमेरिका में शनिवार के दिन रात तक 7686 पॉजिटिव केस सामने आये हैं. इसके साथ ही अमेरिका कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा संक्रमित तीसरा देश बन गया है.
कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसम ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को लिखे एक पत्र में कहा कि राज्य की करीब 56 प्रतिशत आबादी अगले आठ हफ्तों में संक्रमित हो सकती है. न्यूयॉर्क के मेयर बिल डी ब्लासियो ने अपने निवासियों से लंबी लड़ाई के लिए तैयार रहने को कहा है. न्यूयॉर्क में कोविड-19 के 3 हजार से अधिक मामले सामने आए और 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. टेक्सास ने सभी स्कूलों, जिमखानों और रेस्तरां को बंद करने और 10 से अधिक लोगों के एकत्रित न होने का आदेश दिया है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...