Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर
05-Oct-2021 05:14 PM
BETTIAH: नरकटियागंज में एम्बुलेंस पर चुनाव प्रचार करने के मामला सामने आया है। जिसमें मुखिया प्रत्याशी के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। वही बिना अनुमति के जुलूस निकालने और चुनाव प्रचार करने के एक अन्य मामले में महिला प्रत्याशी के विरुद्ध भी FIR दर्ज की गयी है। आचार संहिता उल्लंघन के इन दो मामलों के सामने आने के बाद इसे SDM ने गंभीरता से लिया और दोनों प्रत्याशियों पर केस दर्ज करने का आदेश दिया।
सोशल मीडिया पर एक मुखिया प्रत्याशी के एम्बुलेंस पर चुनाव प्रचार करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल यह वीडियो नरकटियागंज के शिकारपुर पंचायत के मुखिया प्रत्याशी जीतेंद्र कुमार राव का बताया जा रहा है। जिसमें निकाले गये जुलूस में एक प्राइवेट एम्बुलेंस को भी शामिल किया गया था।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद SDM धनंजय कुमार ने इसे गंभीरता से लिया और मुखिया प्रत्याशी पर FIR दर्ज करने का आदेश दिया। SDM ने बताया कि चुनाव प्रचार के लिए एक प्रत्याशी ने एम्बुलेंस का उपयोग किया जो गलत है। ऐसा नहीं होना चाहिए। शिकारपुर थाने में मुखिया प्रत्याशी जीतेंद्र राव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है।
वही मुखिया प्रत्याशी जीतेंद्र राव ने बताया कि मरीज को एम्बुलेंस से अस्पताल लेकर जा रहे थे। लेकिन जब यह पूछा गया कि एम्बुलेंस में चुनावी झंडा लगा हुआ था तो इस पर जीतेंद्र राव ने कहा कि किसी ने झंडा लगा दिया होगा। उन्हें नहीं मालूम की किसने झंडा लगाया है।
वही आचार संहिता उल्लंघन का दूसरा मामला धुमनगर पंचायत की मुखिया प्रत्याशी मुन्नी देवी से जुड़ा है। मुन्नी देवी के पति पप्पू उपाध्याय ने बिना किसी अनुमति के जुलूस निकाला। जो आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला है। इस मामले में मुखिया प्रत्याशी मुन्नी देवी के पति को नामजद बनाकर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। शिकारपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में सेक्टर पदाधिकारियों की शिकायत पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी है।