ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Home / news / गवर्नर-डिप्टी सीएम और अखिलेश यादव से मिले रजनीकांत, सीएम योगी के पैर छूने...

गवर्नर-डिप्टी सीएम और अखिलेश यादव से मिले रजनीकांत, सीएम योगी के पैर छूने की तस्वीरें हो गई वायरल

20-Aug-2023 05:28 PM

By First Bihar

DESK: फेमस फिल्म एक्टर और सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों यूपी की राजधानी लखनऊ में हैं। वे अपनी फिल्म जेलर के प्रमोशन के लिए आए हुए हैं। जहां उन्होंने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, यूपी के पूर्व सीएम व समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और लोक गायिका मालिनी अवस्थी से मुलाकात की। 


सीएम योगी से मुलाकात के दौरान रजनीकांत ने उनके चरण छुए। हालांकि ऐसा करने पर सीएम योगी उन्हें रोकते दिखे। 72 वर्षीय रजनीकांत ने 51 वर्षीय यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का पैर छुने की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रजनीकांत ने यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से भी मिले उनके साथ हाल ही रिलीज अपनी फिल्म जेलर लखनऊ के एक थियेटर में देखी। यह फिल्म उन्हें बहुत पसंद आया। डिप्टी सीएम ने जेलर फिल्म की प्रशंसा की। बता दें कि जेलर फिल्म तमिल, तेलुगू और हिन्दी भाषा में लखनऊ में रिलीज हुई है।


इस दौरान रजनीकांत ने यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से भी मुलाकात की। वही समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी मिले। अखिलेश यादव ने उनका स्वागत किया। इस दौरान रजनीकांत ने मुलायम सिंह यादव को नमन करते हुए उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वही लोक गायिका मालिनी अवस्थी से भी मिले। बता दें कि रजनीकांत रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या भी जाएंगे। 


अखिलेश यादव से मुलाकात को लेकर रजनीकांत ने बताया कि मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव से उनकी मुलाकात हुई थी। जिसके बाद दोनों में दोस्ती हुई। अब अखिलेश से अक्सर उनकी फोन पर बातचीत होती है। अखिलेश उनके दोस्त हैं इसलिए अपने दोस्त से मिलने आए हैं। सीएम योगी की मुलाकात को भी रजनीकांत ने शानदार बताया। वही पूर्व सीएम व बसपा सुप्रीमो मायावती से मुलाकात की बातों से उन्होंने सीधे तौर पर इनकार कर दिया। वही अखिलेश यादव ने इस मुलाकात के बाद कहा कि जब हम मैसूर में पढ़ रहे थे तभी रजनीकांत से मुलाकात हुई थी। तभी से उनके साथ दोस्ती हुई। आज वे हमारे घर आए और उन्होंने हमे गले लगाया और पिता मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। 





news image


news image


news image


news image


news image


news image


news image


news image


news image