ब्रेकिंग न्यूज़

सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर

Home / news / अजीत पवार की पत्नी ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन : ननद से...

अजीत पवार की पत्नी ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन : ननद से मिली थी लोकसभा चुनाव में हार

13-Jun-2024 01:50 PM

By First Bihar

DESK : लोकसभा चुनाव का परिणाम जारी कर दिया गया है। इस दौरान कई जगहों पर राज्यसभा सांसद ने भी लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की है। ऐसे में अब बारामती सीट पर पत्नी सुनेत्रा पवार की हार के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख अजीत पवार ने पार्टी पदाधिकारियों की सहमति से उन्हें राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। इस बीच आज गुरुवार को राज्यसभा उपचुनाव के नामांकन के आखिरी दिन सुनेत्रा पवार मुंबई के विधान भवन पहुंचीं और यहां अपने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। 


दरअसल, 25 जून को होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए अजीत पवार की ओर से मुंबई में अपने आधिकारिक आवास पर पार्टी मंत्रियों के साथ बुलाई गई बैठक में सुनेत्रा पवार के नाम को अंतिम रूप दिया गया। इस बैठक में एनसीपी के वरिष्ठ मंत्री छगन भुजबल जो राज्यसभा के लिए नामांकन के लिए तैयार थे, उन्होंने कहा कि उन्हें सुनेत्रा पवार के नामांकन पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उनके नाम की सिफारिश करने के लिए बैठक क्यों नहीं बुलाई गई? 


बताया जा रहा है कि एनसीपी के नेता प्रफुल्ल पटेल अपने वर्ष 2022 के राज्यसभा चुनाव से इस्तीफा देकर वर्ष 2024 में फिर से राज्यसभा सांसद का पद स्वीकार किया था। इस वजह से एनसीपी से राज्यसभा सांसद की एक जगह खाली थी। अब जो भी इस खाली सीट पर आएगा, उसे करीब चार साल सांसद बने रहने का मौका मिलेगा। प्रफुल्ल पटेल की पहली राज्यसभा का कार्यकाल वर्ष 2022-2028 तक था। अब सुनेत्रा पवार राज्यसभा जाती हैं तो वह 2028 तक सांसद रहेगी। 


बताते चलें कि,बारामती की लोकसभा सीट का चुनाव सुनेत्रा पवार और एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले के बीच हुआ था। लोकसभा सीट बारामती पवार फैमिली का गढ़ रहा है। ऐसे में शरद पवार ने सुप्रिया सुले को जिताकर अपनी ताकत दिखा दी है। अब अजीत पवार के लिए बारामती विधानसभा जीतना बहुत अहम होगा, क्योंकि तोड़फोड़ की राजनीति के बाद यह पहला विधानसभा का चुनाव होगा। इसलिए सुनेत्रा को केंद्र मे रखकर राज्य स्तर की सभी विकास की राजनीति कर सकते हैं।