ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा...

Home / news / ऐसे सुधरेगा बिहार में लॉ एंड आर्डर : नीतीश ने बैठक कर 15...

ऐसे सुधरेगा बिहार में लॉ एंड आर्डर : नीतीश ने बैठक कर 15 साल पुराने फरमानों को ही फिर से दुहरा दिया

28-Nov-2020 07:32 PM

PATNA : बिहार में लॉ एंड आर्डर को लेकर हो रही किरकिरी के बीच नीतीश कुमार आज एक्शन में आये. बढ़ते आपराधिक वारदातों को रोकने के लिए सीएम आवास में हाई लेवल बैठक हुई. बैठक के अंत में सरकार ने बताया कि आज सीएम ने कौन कौन से आदेश दिये. ये सारे फरमान वहीं है जो 15 साल पहले 2005 में भी नीतीश कुमार ने दिये थे. सवाल ये उठ रहा है कि बिहार की पुलिस नीतीश कुमार का आदेश नहीं मानती तभी मुख्यमंत्री को बार-बार एक ही बात दुहरानी पड़ रही है.


क्या कहा सीएम ने
दरअसल बिहार में ताबड़तोड़ अपराध से सरकार की भारी फजीहत हो रही थी. सुशासन खतरे में था. लिहाजा आज नीतीश कुमार एक्शन में आये. मुख्य सचिव और गृह सचिव के साथ साथ डीजीपी से लेकर पुलिस के तमाम बड़े अधिकारी तलब किये गये. पहले उनसे पूछा गया कि आखिरकार क्यों अपराधी बेलगाम होते जा रहे हैं. इसके बाद नीतीश कुमार ने पुलिसकर्मियों के लिए आदेश जारी किये.


सीएम ने क्या सब कहा ये आप भी जान लीजिये -


-सभी थाने रात में नियमित तौर पर गश्ती करें, जिस थाने में रात्रि गश्ती न हो वहां कड़ी कार्रवाई की जाये

-सीनियर अधिकारी खुद भी गश्ती करें और थानों की गश्ती की चेकिंग करें

-सभी थानों में लैंडलाइन फोन हो और वो हमेशा चालू रहे

-पुलिस की खुफिया शाखा को मजबूत किया जाये ताकि अपराधियों के इरादों की पहले से ही खबर मिल जाये

-पुलिस के 100 नंबर को दुरूस्त किया जाये

-अपराधियों की पहचान की जाये और उनपर कड़ी कार्रवाई हो


मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि किसी तरह का पुलिसकर्मियों की किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. जो लापरवाह होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.


क्यों एक ही बात को बार-बार दुहरा रहे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने आज की बैठक में जो आदेश दिये वो कमोबेश वही हैं, जो उन्होंने 2005 में सत्ता संभालने के समय जारी किये थे. 2005 से लेकर 2020 तक नीतीश ने लॉ एंड आर्डर पर दर्जनों बैठक की होगी, सभी बैठकों में लगभग यही बातें कही गयीं. सवाल ये उठ रहा है कि मुख्यमंत्री को एक ही बात बार-बार क्यों दुहरानी पड़ रही है.


आरजेडी ने सीएम की बैठक को दिखावा करार दिया है. पार्टी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी तरह फेल कर गये हैं. वे थक गये हैं और पुलिस-प्रशासन पर उनकी कोई पकड़ नहीं रह गयी है. अब वे जनता को भ्रम में डालने के लिए बैठक का दिखावा कर रहे हैं. इसका असर वही होगा जो उनकी पहले की बैठकों का होता आया है.