ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव

Home / news / एयरपोर्ट के पास मिला सरकारी कर्मी के ड्राइवर शव, अवैध संबंध में मर्डर...

एयरपोर्ट के पास मिला सरकारी कर्मी के ड्राइवर शव, अवैध संबंध में मर्डर की आशंका

22-Sep-2020 02:32 PM

By Niraj Singh

SAHARSA : सहरसा स्थित हवाई अड्डे के पास लावारिश हालात में एक शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. 

मृतक की पहचान सुरेंद्र महतो के रूप में की गई है, जो जिले के समाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक के वाहन चालक के पद पर कार्यरत थे. मृतक सदर थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी स्थित अपने आवास से बीते शनिवार को कार्यालय जाने के लिए घर से निकले थे, जिसके बाद से वो लापता थे.

वहीं परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका, जिसके बाद मृतक के बड़े बेटे ने सदर थाना में आवेदन देकर अपने पिता की लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी.मंगलवार को अहले सुबह पुलिस को हवाई अड्डा के निकट लावारिश हालत में शव होने की सूचना मिली. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और  मृतक की पहचान सुरेंद्र महतो के रूप में की गई है. अवैध संबंध में सुरेन्द्र महतो की हत्या की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.