LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर
12-Mar-2023 02:48 PM
By First Bihar
MUMBAI: विमान में आए दिन यात्रियों के दुर्व्यवहार का मामला सामने आता है। कभी को-पैसेंजर्स पर पेशाब करने तो कभी नशे में धुत होकर हंगामा करने का मामला सामने आता है। इस बार फ्लाइट के टॉयलेट में सिगरेट पीते एक अमेरिकी यात्री को पकड़ा गया है। क्रू मेंबर्स ने जब उसे सिगरेट पीने से रोका तब वह चिल्लाने लगा। इस दौरान गुस्सें में वह फ्लाइट का दरवाजा खोलने लगता है।
ऐसा करता देख क्रू मेंबर्स ने उसे पकड़ा और हाथ-पैर बांधकर उसे सीट पर बैठाया। उसकी हरकतों को देख फ्लाइट में बैठे अन्य यात्री भी हैरान रह गये। घटना 11 मार्च की है जब लंदन से मुंबई आ रही एक विमान में एक अमेरिकी यात्री सफर कर रहा था। इस दौरान वह टॉयलेट में घुस गया और काफी देर तक बाहर नहीं निकला। पता चला कि वो टॉयलेट में सिगरेट पी रहा है।
क्रू मेंबर्स ने उसे टॉयलेट से बाहर निकलने को कहा जब वह बाहर निकला तो धूंआ देख क्र मेंबर्स भी हैरान रह गये। उन्हें यह समझने में जरा भी देर नहीं हुई कि यात्री टॉयलेट में बैठकर सिगरेट पी रहा था। जब यात्री को ऐसा करने से मना किया गया तब वह फ्लाइट का गेट खोलने की कोशिश करने लगा। अन्य यात्रियों ने भी उसे समझाया लेकिन वो समझने को तैयार नहीं था। उसके हाथ में सिगरेट था। उसके हंगामे को देखते हुए क्रू मेंबर्स ने काफी मशक्कत से उसे सीट पर बैठाया। वह सीट पर बैठने को तैयार नहीं था तब हाथ पैर बांधकर उसे बिठाया गया। फ्लाइट के मुंबई में लैंडिंग होने के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी।
पुलिस ने 37 वर्षीय रमाकांत पर केस दर्ज किया और आगे की कार्रवाई शुरू की। रमाकांत इंडिया का रहने वाला है और उसके बाद अमेरिकन सिटिजनशिप है। पुलिस ने बताया कि अब यात्री की मेडिकल जांच होगी उसकी दिमागी हालत का पता लगाया जाएगा। यह भी मालूम किया जाएगा कि कही उसने किसी तरह का नशा तो नहीं किया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। बता दें कि बीते 5 मार्च को कोलकाता-बेंगलुरू की इंडिगो की फ्लाइट में एक 24 साल की युवती को टॉयलेट में सिगरेट पीते पकड़ा गया था। वही 4 मार्च को एक व्यक्ति को एयर इंडिया की कोलकाता-दिल्ली फ्लाइट में स्मोकिंग करते पकड़ा गया था। इस बार लंदन से मुंबई आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में एक अमेरिकी यात्री को टॉयलेट में सिगरेट पीते पकड़ा गया है।