पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा
04-May-2024 08:09 PM
By First Bihar
DESK: इस वक्त की बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से सामने आ रही है, जहां एयरफोर्स के काफिले पर आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में काफिले में शामिल कई जवानों के घायल होने की खबर है। पुंछ के सुरनकोट के सवाई गांव में आतंकियों ने एयरफोर्स के काफिले पर गोलीबारी की है।
इस हमले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर सुरक्षा बलों की अतिरिक्त टुकड़ियां भेजी गई हैं। एयरफोर्स के वाहनों को सुरक्षित एयरबेस के अंदर पहुंचा दिया गया है और इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। इस आतंकी हमले में कुछ सैनिकों के घायल होने की खबर है।
जानकारी के मुताबिक, आतंकवादियों ने भारतीय वायुसेना की गाड़ियों को निशाना बनाकर जबरदस्त फायरिंग की है। इस आतंकी हमले में चार से पांच जवानों के घायल होने की खबर आ रही है। सभी जवानों को इलाज के लिए भेज दिया गया है। बता दें कि पिछले साल भी इस इलाके में सिलसिलेवार आतंकी हमले हुए थे, इस साल सुरक्षा बलों पर यह पहला बड़ा हमला है।