कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद
15-May-2020 07:26 AM
PATNA :लॉकडाउन के बाद पहली बार आज पटना एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के दो विशेष विमान उतरेंगे। दोनों विमान ओएनजीसी ने बुक कराए हैं। विमानन कंपनी के सूत्रों की मानें तो यह यात्री विमान नहीं है। दोनों छोर से ओएनजीसी के स्टॉफ ही इससे आएंगे और जाएंगे। इसे तकनीकी तौर पर विशेष विमान या चार्टर विमान का नाम दिया गया है।
लॉकडाउन के दौरान पिछले दो महीने से 'मुंबई हाई' में काम कर रहे बिहार और झारखंड के ओएनजीसी के कर्मचारी विशेष विमान से घर लौट रहे हैं। इसके लिए केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने नागर विमानन मंत्रालय को पत्र लिखकर अनुमति मांगी थी। बता दें कि समुद्र में मौजूद बॉम्बे हाई प्लेटफार्म पर ओएनजीसी कर्मियों की ड्यूटी 14 से 20 दिनों की होती है। इसके बाद शिफ्ट बदलता है पर लॉकडाउन के कारण बीते 60 दिनों से कर्मचारियों की शिफ्ट नहीं बदली थी।
एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या 1731 मुंबई से सुबह सात बजे उड़ान भर कर 9:15 पर पटना पहुंचेगी। लौटने के क्रम में विमान संख्या 1732 दिन में 10 बजे उड़ान भरेगी व दोपहर में 12:15 बजे मुंबई पहुंचेगी। एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या 1673 मुंबई से पटना के लिए शाम 3:30 बजे उड़ान भरेगी और 5:45 में पहुंचेगी। पटना से लौटने के क्रन में यह विमान संख्या 1674 बनकर शाम 6:30 बजे उड़ान भरेगी और 8:45 पर मुंबई पहुंचेगी। मुंबई से कितने स्टाफ आएंगे इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। लेकिन पटना से कंपनी के 110 स्टॉफ जाएंगे।