ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा

Home / news / AIMIM विधायक का विवादित बयान: राष्ट्रगान से कोई एतराज नहीं लेकिन वंदे मातरम...

AIMIM विधायक का विवादित बयान: राष्ट्रगान से कोई एतराज नहीं लेकिन वंदे मातरम से मुझे है आपत्ति

03-Dec-2021 05:35 PM

By ASMIT

PATNA: एआईएमआईएम के विधायक अख्तरुल इस्लाम का विवादित बयान सामने आया है। अख्तरुल इस्लाम ने कहा कि जो परंपरा हमारे बुजुर्गों की है उसे स्थापित की जाए। राष्ट्रगान गाना क्यों जरूरी है। बिना वजह कोई चीजे जरूरी नहीं है उसे नहीं थोपना चाहिए। राष्ट्रगान में कोई एतराज नहीं है लेकिन वंदे मातरम से मुझे आपत्ति है। 


बिहार विधानसभा सत्र की समाप्ति पर एआईएमआईएम के विधायक अख्तरुल इस्लाम ने परंपरा के अनुरूप नहीं होने के कारण आपत्ति जतायी है। अख्तरुल इस्लाम ने कहा कि जो परंपरा है उसे कायम रहने दिया जाए। राष्ट्रगान गाना क्यों जरूरी है कोई बताए। राष्ट्रगान गाने में कोई एतराज नहीं है मुझे वंदे मातरण से आपत्ति है। 


एआईएमआईएम के विधायक अख्तरुल इस्लाम ने यह भी कहा कि मैं वंदेमातरम नहीं कहूंगा। पूछे जाने पर अख्तरुल इस्लाम ने यहां तक कह दिया कि पहले यह बताया जाए कि यह जरूरी क्यों है? अख्तरुल इस्लाम ने कहा कि पूर्व में जिस तरह की परंपरा बिहार विधानसभा में चली आ रही है आखिर पूर्व के जो लोग बिहार विधानसभा चलाते थे उन्होंने इस परंपरा को लागू क्यों नहीं किया।


अख्तरुल इस्लाम के इस बयान पर बीजेपी विधायक संजय सिंह ने कहा कि आखिर वे राष्ट्रगान क्यों नहीं गाएंगे। राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत नहीं  गाने वालों से हमें आपत्ति हैं। वंदेमातरम गाने से यदि किसी को आपत्ति है तो इसका मतलब साफ है कि उनकी मंशा ही गलत है। 


बीजेपी विधायक संजय सिंह ने कहा कि इस देश में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान अनिवार्य है लेकिन जिन्हें इस पर आपत्ति है तो जान लिजिए उनकी मंशा गलत है। जिनकों इस देश के राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान से आपत्ति है उनसे पूछिए कि उन्हें कहां का राष्ट्रगान अच्छा लग रहा है। अब कोई यह कहे कि देश का राष्ट्रीय पक्षी मोर को कबूतर क्यों नहीं बना दिया गया?