Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी वैलेंटाइन वीक में प्रेमिका के घर फायरिंग: सनकी प्रेमी सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद New PMO India : बदल गया भारत का प्रशासनिक पावर सेंटर, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ PMO का उद्घाटन किया Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Patna Crime : पटना में जमीन विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, युवक ने उतारा मौत के घाट ENGINEERING CAREER: 40 की उम्र में भी बन सकते हैं इंजीनियर, इंटर में नहीं था PCM तब भी हैं रास्ता, जानें पूरी प्रक्रिया Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च
13-Mar-2023 02:59 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA: एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के सीमांचल दौरे से पहले बिहार में सियासत तेज हो गई है। बीजेपी के साथ साथ महागठबंधन के नेता इस बात का दावा कर रहा हैं कि ओवैसी के बिहार दौरे से उनकी पार्टी की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने तो यहां तक कह दिया कि ओवैसी की पार्टी बहुत ही छोटी पार्टी है। उन्होंने कहा कि ओवैसी है हीं क्या चीज, जो कांग्रेस उसके बारे में बात करे। बता दें कि बिहार में पार्टी को धार देने के लिए ओवैसी 18-19 मार्च को सीमांचल के दौरे पर बिहार आ रहे हैं, जहां पदयात्रा के जरिए वे विरोधियों को कड़ी टक्कर देंगे।
दरअसल, ओवैसी के दौरे को लेकर जब मीडिया ने अजीत शर्मा से सवाल किया तो वे भड़क गए और कहा कि ओवैसी है क्या चीज जो उसके बारे में पूछ रहे हैं। अभी बीजेपी नौजवानों को गुमराह कर रही है, युवाओं को नौकरी नहीं दे रही है, उसपर बात करने के बजाए ओवैसी के बारे में पूछ रहे हैं। बहुत छोटी पार्टी है, राष्ट्रीय पार्टी के नेता से अगर बात कर रहे हैं तो किसी राष्ट्रीय पार्टी के बारे में पुछिए।
वहीं आरजेडी द्वारा बिहार में ईडी और सीबीआई की कार्रवाई पर रोक लगाने के लिए कानून बनाने की मांग किए जाने के सवाल पर अजीत शर्मा ने कहा कि पहले संविधान में देखना होगा कि इस तरह का कानून संविधान में है भी या नहीं लेकिन बीजेपी के सांसद क्या दूध के धुले हैं कि उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है।
बीजेपी द्वारा तेजस्वी यादव से इस्तीफा मांगने के सवाल पर उन्होंने कहा कि 2017 में जांच किया गया। 5 साल से बीजेपी क्या कर रही थी। उन्होंने कहा कि बीजेपी सिर्फ बोलना जानती है काम कुछ नहीं करती। दो करोड युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी लेकिन आज तक कुछ नहीं मिला, बीजेपी को जनता के हित के लिए काम करना चाहिए, अगर हित में काम नहीं होगा तो आने वाले समय में जनता BJP को उखाड़ फेकेगी।