EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप
07-May-2023 07:06 PM
By AJIT
BHAGALPUR: भागलपुर के नारायणपुर प्रखंड के अठगामा गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 50 घर जलकर खाक हो गये। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। ग्रामीणों की मदद से फायर बिग्रेड कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सीओ, थानाध्यक्ष और मुखिया ने घटना की जानकारी लेते हुए पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता देने की बात कही।
घटना के बारे में बताया जाता है कि बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से पहले एक फुस की झोपड़ी में आग लगी और फिर देखते ही देखते 50 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण अगलगी की घटना में 50 घर पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। घर में रखा सारा सामान राख में तब्दिल हो गया।
भीषण अगलगी की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची फिर ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाया जा सका। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह, सीओ अजय सरकार और स्थानीय मुखिया पीड़ित परिवार से मिलकर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। बता दें कि इस भीषण अगलगी की घटना में घर में रखा सारा सामान जल गया है। लोगों को लाखों का नुकसान उठाना पड़ा है। अब लोगों के सामने गुजर बसर करने का कोई साधन नहीं है। इस घटना से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है।