ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप

Home / news / बस को बदमाशों ने किया हाईजैक, 34 यात्री है सवार

बस को बदमाशों ने किया हाईजैक, 34 यात्री है सवार

19-Aug-2020 10:56 AM

DESK:  यूपी में बस हाईजैक करने का मामला सामने आया है. बताया जाा रहा है कि कार सवार बदमाशों ने बस को हाईजैक कर लेकर फरार हो गए हैं. बस का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. बस में कुल 34 यात्री सवार हैं. यह मामला आगरा का है. 

ड्राइवर और कंडक्टर को बनाया बंधक

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि देर रात आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने बस को रोका फिर उसके ड्राइवर और कंडक्टर को बंधक बना लिया. खुद बदमाश बस को चलाते हुए ले गए. कुछ दूर आगे जाने के बाद बदमाशों ने ड्राइवर और कंडक्टर को हाइवे पर उतार दिया और यात्रियों से भरी बस को लेकर फरार हो गए. 

सूचना मिलने के बाद हड़कंप

इसकी सूचना बस ड्राइवर ने पुलिस को दी तो आगरा पुलिस के साथ-साथ यूपी पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. बस की तलाश की जा रही है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. इस घटना को अंजाम देने वाले 4 बदमाश थे. वही, कुछ लोगों का कहना है कि बस मालिक ने किश्त नहीं चुकाया था. जिसके कारण फाइनेंस कंपनी के गुंडे बस को लेकर गए, लेकिन भी तक कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है और नाही फाइनेंस कंपनी की ओर से कुछ बताया गया है. बस में सवार यात्रियों की भी कोई जानकारी नहीं मिल रही है.