दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
01-Jan-2020 06:37 PM
DESK: डीआरआई के एडीजी समेत तीन लोगों को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है. तीनों पर आरोप है कि दिल्ली के एक एक्सपोर्टर को फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देकर 3 करोड़ रुपए मांग रहे थे. जिसके बाद सीबीआई ने यह बड़ी कार्रवाई की है. तीनों से सीबीआई पूछताछ कर रही है.
एडीजी का दोस्त है दलाल
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार एडीजी लुधियाना की डीआरआई शाखा में तैनात है. गिरफ्तार लोगों में एक एडीजी का मित्र और दूसरा एक बड़ा दलाल है. तीनों से सीबीआई की टीम पूछताछ कर रही है. एडीजी का दलाल 25 लाख रुपए ले रहा था इस दौरान सीबीआई की टीम ने गिरफ्तार किया. जांच के फौरन बाद एडीजी और उसके मित्र को भी गिरफ्तार कर लिया गया. सीबीआई ने इसको लेकर दिल्ली, नोएडा और लुधियाना में भी अनेक स्थानों पर छापेमारी की.
छापेमारी के बाद करने लगा ब्लैकमेल
बताया जा रहा है कि जून 2019 में डीआरआई लुधियाना ने एक एजेंसी पर छापेमारी की थी. इस दौरान दिल्ली के एक एक्सपोर्टर की कंपनी के दस्तावेज मिले थे. जांच के नाम पर इस एक्सपोर्टर फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दी गई और कहा गया कि अगर बचना है तो इसको लेकर 3 करोड़ रुपए दे दो. इसको लेकर दवाब भी दिया जा रहा था. पीड़ित ने 25 लाख रुपए दे रहा था और इस दौरान ही गिरफ्तारी हुई.