ब्रेकिंग न्यूज़

LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा Patna Digha Road Project : पटना में खत्म होगा सबसे बड़ा जाम! दीघा में बनने जा रहा 3 गुना बड़ा गोलंबर; जानिए क्या है सरकार का प्लान BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार

Home / news / एक्शन में DIG मनु महाराज, नक्सलियों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई

एक्शन में DIG मनु महाराज, नक्सलियों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई

29-Sep-2020 11:30 AM

By saif ali

MUNGER : मुंगेर डीआईजी मनु महाराज के निर्देश पर नक्सलियों के विरुद्ध एक विशेष अभियान शुरू किया गया. इसमें लखीसराय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, जमुई पुलिस अधीक्षक पीके मंडल ने अपने-अपने जिले में इस अभियान का निर्देशन किया और कोबरा बटालियन के कमांडेंट रविशंकर कुमार ने अपनी टीमों का निर्देशन किया. 


इस अभियान का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक अभियान लखीसराय अमृतेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक अभियान जमुई सुधांशु कुमार, 131 बटालियन एवं 215 बटालियन CRPF, 16 बटालियन SSB, STF चीता बसुआचक के कमांडरों ने किया. इस अभियान के केंद्र मुख्यतः लखीसराय और उसके आसपास के क्षेत्र रहें जिनमें बरमसिया, बिचला टोला, बांकुरा, हदहदिया, मनियारा, हनुमानस्थान, दुग्धम, काशीटोला, शीतला टोला, कानिमोह, कछुआ, सतघरवा, महजनवा , पंचभूर , मुशहरिटांड, गुरमाहा, चोरमारा, बरहट, मोरवे डैम और सम्बंधित जंगली और पहाड़ी इलाके थे.


इस अभियान के दौरान जब लखीसराय पुलिस और 207 कोबरा की टीम बरमसिया के जंगल में पहुंची तो अचानक 20-25 की संख्या में कुछ संदिग्ध जंगल की ओर भागे. फ़ोर्स ने उनका पीछा किया और सावधानी के साथ पूरे एरिया की घेराबंदी की. सर्च के दौरान एक संदिग्ध को कुछ सामानों के साथ पकड़ा गया. बाद में पूछताछ के दौरान उसके नक्सल कैडर होने की पुष्टि हुई. गिरफ्तार नक्सली पहचान जमुई के तेतरिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के सुनील साह के 19 वर्षीय पुत्र मोनू कुमार साह के रूप में की गई है. 


news image

गिरफ्तार नक्सली से गहन पूछताछ की गई. इससे नक्सलियों की गतिविधियों के संदर्भ में अनेक जानकारियां प्राप्त हुई. मोनू ने बताया कि सभी बड़े नक्सली बरमसिया इलाके में आसन्न विधानसभा के दौरान कुछ वारदात को अंजाम देने के लिए योजना बनाने के लिए जमा हुए थे. पूछताछ के दौरान उसने श्रृंगी ऋषि धाम मंदिर के पुजारी नीरज झा की हत्या के संदर्भ में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी है. 

news image

उसने कुछ षड्यंत्रकारियों और उनकी हत्या में शामिल नक्सलियों के नाम बताए हैं. उसके बताए बातों पर जांच की जा रही है और उसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा नक्सलियों के विरुद्ध यह छापेमारी अभियान जारी रहेगा. गिरफ्तार नक्सली को अग्रिम न्यायिक कार्यवाही हेतु भेजा जा रहा है।