ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव

Home / news / बेगूसराय में अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, गुस्साए लोगों ने जमकर...

बेगूसराय में अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, गुस्साए लोगों ने जमकर काटा बवाल

21-Sep-2020 07:37 AM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : बेगूसराय में दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार किशोर की मौत हो गई, वहीं दूसरा शख्स गंभीर रुप से घायल हो गया. हादसा बेगूसराय के नगर थाना क्षेत्र के एनएच-31 जेल के पास की है. 

मृतक की पहचान सहायक थाना के रहने वाले 14 साल के करण कुमार के रुप में की गई है. करण के मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया है. बताया जा रहा है कि करन अपनी बहन के ससुराल वीरपुर से एक अन्य आदमी के साथ लौट रहा था.

 तभी बेगुसराय कारावास के सामने ओवर ब्रिज के पास  बलिया की तरफ जा रही एक अनियंत्रित ट्रक (UP21CN4880)ने बाइक में ठोकर मार दी, जिसमें करण  की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन फानन में स्थानीय लोगों ने घायल शख्स को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक है. हादसे की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और सभी ने एनएच-31 को जाम कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद सड़क जाम को हटाया. वहीं किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया  है.