बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
27-Aug-2023 02:06 PM
By First Bihar
DESK: बंगाल में अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट की घटना इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गयी है जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है। घटना पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना स्थित दत्तपुकुर की है। जहां पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद घायलों को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। ब्लास्ट की इस घटना में आस-पास के कई घर भी क्षतिग्रस्त हो गये। घर के छतों पर लाश के टुकड़े मिले है।
ब्लास्ट के बाद अवैध पटाखा फैक्ट्री पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गयी। शवों के टुकड़े जहां-तहां पड़े हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जाता है कि जिस वक्त यह घटना हुई उस समय कई लोग पटाखा फैक्ट्री में काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। मिली जानकारी के अनुसार कोलकाता से करीब 30 किलोमीटर दूर पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
गौरतलब है कि इससे पूर्व 16 मई को पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर के एगरा में पटाखा बनाने की अवैध फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ था। जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी। वही 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे। बता दें कि पटाखा बनाने की अवैध फैक्ट्री एगरा के सहड़ा क्षेत्र के तृणमूल नेता कृष्णपद बाग उर्फ भानु बाग के घर में चल रही थी। यहां पटाखे बनाने के नाम पर बम बनाया जा रहा था। वही आज रविवार की सुबह पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से एक साथ 8 लोगों की मौत हो गयी है जबकि कई मजदूर इस हादसे में घायल हो गये हैं। घायलों का इलाज पास के अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...