मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
06-Mar-2023 04:32 PM
By First Bihar
DELHI: 8 मार्च को रंगों का त्योहार होली मनाया जाएगा। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की होली इस बार तिहाड़ सेन्ट्रल जेल में मनेगी। कोर्ट ने उन्हें 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। तिहाड़ जेल में उन्हें रखा जाएगा। 20 मार्च को कोर्ट में उनकी पेशी होगी।
दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तार पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की होली अब जेल में ही मनेगी। राउज एवेन्यू कोर्ट ने 20 मार्च तक के लिए उन्हें तिहाड़ जेल भेजा है। मनीष सिसोदिया ने कोर्ट से विपश्यना केंद्र में रखे जाने, गीता,चश्मा, नोटबुक और कलम की मांग की। जिसके बाद कोर्ट ने जेल सुपरिटेंडेंट को उनकी मांगों पर विचार करने का आदेश दिया है।
बता दें कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर यह आरोप है कि कि उन्होंने आबकारी मंत्री रहते हुए शराब कारोबारियों को फायदा पहुंचाने के लिए गलत करीके से नियमों में बदलाव किया यही नहीं शराब के धंधेबाजों को प्रॉफिट मार्जिन भी बढाया लेकिन इसके बदले में उनसे सौ करोड़ रुपये की घूस ली गयी।
28 फरवरी को सीबीआई ने लंबी पूछताछ की जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया और अगले दिन कोर्ट ने 5 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया। 4 मार्च को कोर्ट ने कस्टडी को दो दिनों के लिए बढ़ा दिया और कोर्ट ने उन्हें 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस बार की होली उनकी तिहाड़ जेल में ही मनेगी।