ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
30-Dec-2021 08:06 AM
PATNA : बिहार पुलिस में अलग-अलग पदों पर बहाली और नियुक्ति की प्रक्रिया को सरकार समय पर पूरा नहीं करा पा रही है,लेकिन अब कॉन्ट्रैक्ट पर सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर तक की बहाली करने की तैयारी है. जहां पुलिस महकमे में अफसरों और अन्य कर्मियों की कमी को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में आदेश जारी किया है.
पुलिस मुख्यालय की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक अब रिटायर हो चुके पुलिसकर्मियों को कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त करने का आदेश जारी किया गया है. पुलिस मुख्यालय के कार्मिक एवं कल्याण विभाग के मुताबिक पुलिस इंस्पेक्टर से लेकर सिपाही तक के रिक्त पदों पर कॉन्ट्रैक्ट में बहाली होगी.
बिहार में पुलिस डिपार्टमेंट के अंदर अधिकारियों और अन्य कर्मियों की भारी कमी है. इसके लिए नियुक्ति प्रक्रिया भी चल रही है. पिछले दिनों बिहार दरोगा का रिजल्ट भी अंतिम तौर पर सामने आ चुका है, लेकिन इसकी ट्रेनिंग अब तक शुरू नहीं हो पाई है. सरकार के सुस्त रवैया के कारण मामला हाईकोर्ट तक जा पहुंचा है लेकिन इस सबके बावजूद सरकार का पूरा फोकस नियमित बहाली की बजाय कॉन्ट्रैक्ट पर काम कराने को लेकर नजर आ रहा है.
रिटायर्ड हो चुके पुलिसकर्मियों को अनुबंध पर लेकर उनके जरिए काम लेने की तैयारी है. राज्य सरकार दूसरे विभागों में अब तक की यह नीति अपनाते रही है लेकिन पुलिस महकमे में ऐसा पहली बार होने जा रहा है. इसके लिए कुछ गाइडलाइन भी तय किए गए हैं
पुलिस डिपार्टमेंट की तरफ से जो आदेश जारी किया गया है उसके मुताबिक ऐसे पुलिस पदाधिकारी और कर्मी जो 1 अप्रैल 2020 से 31 जुलाई 2021 तक के रिटायर हुए हैं, उन्हें नियोजन की श्रेणी में रखा जाएगा यह नियोजन केवल 1 साल के लिए होगा और कॉन्ट्रैक्ट पर एक बार से दूसरी बार नियोजन नहीं लिया जाएगा. इतना ही नहीं संविदा पर काम करने वाले रिटायर्ड पुलिस कर्मियों के खिलाफ कोई आपराधिक या अनुशासनिक कार्रवाई लंबित नहीं होनी चाहिए.