BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना बिहार में तेज रफ्तार ट्रक और कार की भिडंत, हादसे में पांच लोग घायल, ड्राइवर फरार BIHAR NEWS : मंत्री को सिर्फ एक मिनट ! आप सिर्फ 1 मिनट का समय लेंगे...गागर में सागर भरने का काम करें
18-Apr-2021 07:26 AM
PATNA : बिहार में महामारी के बीच सरकारी स्वास्थ्य सिस्टम की हकीकत रक बार फिर सबके सामने आ गई। अब सरकार ने निजी अस्पतालों में कोरोना का इलाज कराने का फैसला किया है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने राज्य के सभी डीएम और सिविल सर्जनों को कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए निजी अस्पतालों को अनुमति देने का निर्देश दिया। शनिवार को जारी निर्देश के अनुसार निजी अस्पतालों द्वारा संक्रमितों के इलाज शुरू करने को लेकर दिए गए आवेदन के आधार पर अस्पताल की जांच कराने और वहां उपलब्ध इंफ्रास्ट्रक्चर के आधार पर सर्विस को तीन श्रेणियों में अनुमति प्रदान देने को कहा है।
प्रत्यय अमृत ने कहा है कि कोरोना संकट को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा बेड की जरूरत है। ऐसे में फैसला लिया गया है कि जिलास्तर पर टीम बनाई जाए और निजी अस्पतालों की जांच कराकर उन्हें संक्रमितों के इलाज की अनुमति दी जाए। गवर्नमेंट सेक्टर में कोविड केयर सेंटर, डेडिकेटेड कोविड केयर हेल्थ सेंटर और डेडिकेटेड हेल्थ सेंटर संचालित हैं और इनका संचालन भारत सरकार के मानकों के आधार पर किया जा रहा है। इसी में तरह तीन कैटेगरी की सुविधाओं के मुताबिक संक्रमितों के इलाज की अनुमति दी जाए।
सरकार ने शनिवार को एनएमसीएच पटना, जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल, भागलपुर और अनुग्रह नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया को कोविड अस्पताल घोषित करने का आदेश जारी कर दिया। अब यह तीनों कोविड डेडिकेटेड हॉस्पिटल्स हैं।