Bihar politics : Y श्रेणी सुरक्षा में कटौती का दावा, पप्पू यादव ने कहा– माफियाओं को मिल रहा संरक्षण Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा में शून्यकाल की सूचना अब ऑनलाइन माध्यम से होगी स्वीकार, पढ़िए विधायकों को क्या -क्या करना होगा Bihar Education Minister : बिहार के यूनिवर्सिटी में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन में हो रही गड़बड़ी ! परिषद में हंगामा, सभापति ने मंत्री को दिए जांच के आदेश Bihar News : विधान परिषद में राबड़ी ने खोला कानून व्यवस्था का पोल तो नीरज कुमार में कहा -72 FIR वाला भी शरीफ कैसे यह आज मालूम चला Bihar Assembly : 'विजय सिन्हा के साथ कॉलेज में हुई थी रैगिंग...', विधानसभा में ब्राह्मण शब्द को लेकर जमकर हुआ हंगामा; डिप्टी सीएम ने बताया महागठबंधन शासन काल का सच Bihar Health Department : भाजपा विधायक नीतीश मिश्रा के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री का एक्शन, अफसरों को अस्पताल जांच का दिया निर्देश; पढ़िए क्या है पूरा मामला Bihar Politics : ‘फोटो खींचकर बदनाम करते हैं विरोधी’ – उप स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर BJP विधायक ने खुद की सरकार को घेरा, जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब 'IGIMS में नहीं सुनी जाती विधायकों की पैरवी ...', विधानसभा में उठा सवाल, JDU और RJD विधायक ने पूछा सवाल तो मंत्री ने कहा -सही -सही बताइए फोनवा पर क्या बोलते हैं Bihar Assembly : बिहार के सभी सदर अस्पतालों का होगा कायाकल्प, विधानसभा में मंत्री ने कर दिया एलान, अब मरीजों को नहीं लगाना होगा शहरों का चक्कर SVU Raid: SVU की रेड में DPO 50 हजार घूस लेते गिरफ्तार, घर से 4 लाख रुपए भी हुए बरामद
28-Apr-2021 07:28 AM
PATNA : कोरोना महामारी के कारण हर दिन मरने वालों की तादाद बढ़ रही है। मौत के बाद संक्रमितों का अंतिम संस्कार करना भी एक बड़ी चुनौती है। पटना नगर निगम क्षेत्र के सभी श्मशान घाटो पर अंतिम संस्कार करने के लिए एक और विकल्प नगर निगम ने उपलब्ध कराया है। निजी एजेंसी के माध्यम से अंतिम संस्कार को संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए नगर आयुक्त ने आदेश जारी किया हैं।
भामाशाह फाउंडेशन द्वारा निगम क्षेत्र में मृतक के घर से लेकर शमशान घाट पर अंत्येष्टि के कार्य को सपन्न कराएगा। सभी छह अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी अपने अंचल क्षेत्र में इस बात का प्रचार-प्रसार करेंगे। फाउंडेशन द्वारा मृतक के घर से शव वाहन के द्वारा मृतक को विद्युत शवदाहगृह में नाई, ब्राह्मण, डोम राजा, कफन, पीतांबरी, मद-मखाना, धूप, अगरबत्ती, चुक्का-कपटी एवं चंदन की लकड़ी आदि के साथ मात्र 1500 रुपये में अंतिम संस्कार का कार्य संपन्न कराया जाएगा। वहीं, अगर किसी को लकड़ी पर शव जलाना है तो 4900 रुपये में अंत्येष्टि पूरा कराया जाएगा।
भामाशाह फाउंडेशन की ओर से हर अंचल में एक शव-वाहन चालक सहित 24 घंटे उपलब्ध रहेगा। यहां फाउंडेशन का एक प्रतिनिधि भी रहेगा। जिसका मोबाइल नंबर आम व्यक्ति के लिए उपलब्ध रहेगा। अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी फाउंडेशन को दीघा घाट, बांस घाट, गुलबी घाट एवं खाजेकला घाट पर समुचित जगह उपलब्ध कराएंगे।