ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़

Home / news / अब कोसी की धारा बदलेगी नीतीश सरकार, पुरातात्विक अवशेष बचाने के लिए मुख्यमंत्री...

अब कोसी की धारा बदलेगी नीतीश सरकार, पुरातात्विक अवशेष बचाने के लिए मुख्यमंत्री का बड़ा एलान

20-Dec-2020 06:16 PM

BHAGALPUR : जिस से कोसी नदी ने अपनी धारा बदलकर बिहार में कभी बाढ़  त्रासदी ला दी थी. अब उसी कोसी नदी की धारा सरकार बदलेगी. जी हां, बिहार की नीतीश सरकार अब कोसी नदी की धारा को बदलने की तैयारी में है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद इसका ऐलान किया है. दरअसल कोसी नदी की धारा पुरातात्विक अवशेषों को बचाने के लिए बदली जाएगी.


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज भागलपुर के दौरे पर थे. उन्होंने भागलपुर के बिहपुर बिहारी डीजे में पुरातात्विक अवशेषों का निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री ने यहां ढाई हजार साल पुराने अवशेषों को देखने के बाद ऐलान किया कि यहां मौजूद अवशेषों का पूरी तरह से अध्ययन कराया जाएगा. पुरातत्व विभाग और जल संसाधन विभाग की टीम को शिक्षा का उत्खनन कर अवशेषों को तलाशी की. इसके लिए जल्द ही विशेषज्ञों की टीम भेजी जाएगी और इस संबंध में पहले ही दिशा निर्देश जारी किया जा चुका है. 


मुख्यमंत्री ने पुरातात्विक स्थलों का जायजा लेते हुए कहा कि इस पूरे इलाके को विकसित किया जाएगा. एक तरफ जहां कतार में उत्खनन का काम होगा. वही कोसी की धारा को मुख्यधारा में जोड़ने का भी काम किया जाएगा. इसके साथ ही कटाव की समस्या खत्म हो जाएगी. मुख्यमंत्री के साथ जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद थे. मुख्यमंत्री ने बिहार के भागलपुर जमुई बांका जैसे जिलों में पुरातात्विक अवशेषों के मिलने को बड़ी बात बताते हुए कहा कि पौराणिक सभ्यता को बचाए रखना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी.