ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...

Home / news / अब नहीं लगानी पड़ेगी लंबी लाइन, घर बैठे ही बनवा सकेंगे जाति-आय और...

अब नहीं लगानी पड़ेगी लंबी लाइन, घर बैठे ही बनवा सकेंगे जाति-आय और आवास प्रमाणपत्र

27-Dec-2021 09:24 AM

PATNA : प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए राज्य एवं केंद्र सरकारों द्वारा विभिन्न सरकारी सेवाओं के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी है। अब देश के नागरिक विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र जैसे कि जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र आदि घर बैठे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बनवा सकते हैं। 


बिहार सरकार द्वारा भी आरटीपीएस बिहार नामक पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से बिहार के नागरिक घर बैठे विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। अब बिहार के नागरिकों को प्रमाण पत्र बनवाने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। 


बिहार के अंचल कार्यालयों में जाति, आय, आवास प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर हो रही भीड़ और परेशानी को देखते हुए अब प्रशासन ऑनलाइन व्यवस्था पर विशेष बल दे रहा है। अब घर बैठे ही जाति, आय और आवास प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा उपलब्ध हो गई है।


पहले आवेदन के लिए लंबी कतार लगानी पड़ती थी, लेकिन ऑनलाइन व्यवस्था पूरी तरह से लागू कर होने के बाद समस्या समाप्त हो जाएगी। कुछ युवाओं का कहना है कि सर्वर डाउन रहने के कारण ऑनलाइन व्यवस्था में आवेदन करने और प्रमाण पत्रों को डाउनलोड करने में परेशानी होती है। इस विषय पर सोमवार को अधिकारियों की समीक्षा होने वाली है।


आवेदन करने के लिए सर्विस एप करना होगा डाउनलोड

आवेदन करने के लिए सर्विस एप डाउनलोड करना होगा। इसे खोलने के बाद बायीं ओर आय, जाति और आवास प्रमाण पत्र के कॉलम दिये गये हैं। जो बनाना है उस पर क्लिक करके विस्तृत ब्योरा को भरें। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद मोबाइल पर एक लिंक आएगा, जिस पर प्रमाणपत्र बनने के बाद क्लिक कर उसे डाउनलोड कर सकते हैं। एक प्रमाणपत्र को बनाने में एक सप्ताह से 15 दिन का समय लगता है। यदि ऑनलाइन आवेदन करने के बाद समय पर प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया तो संबंधित अंचल कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।


इस संबंध में पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि आरटीपीएस काउंटर पर लोगों को कम जाना पड़े, इसके लिए ऑनलाइन व्यवस्था की गई है। भविष्य में लोगों को शत-प्रतिशत ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।