मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 180 लोगों के चेहरे पर लौटी खुशी जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, सम्राट चौधरी बन सकते हैं बिहार के CM पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज बिहार में रेल यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद; विदेशी मुद्रा भी जब्त बिहार में रेल यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद; विदेशी मुद्रा भी जब्त Bihar News: LPG सिलेंडर लदे ट्रक से विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार पश्चिम बंगाल चुनाव: BJP की दूसरी सूची जारी, 111 उम्मीदवारों के नाम का एलान; ‘महाभारत’ की द्रौपदी रूपा गांगुली को टिकट पश्चिम बंगाल चुनाव: BJP की दूसरी सूची जारी, 111 उम्मीदवारों के नाम का एलान; ‘महाभारत’ की द्रौपदी रूपा गांगुली को टिकट 24 टन चावल चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो आरोपी को दबोचा
20-May-2020 07:50 AM
DESK : पुलिस वाले की फील्ड पोस्टिंग को लेकर जल्दी ही बड़ा निर्णय होने वाला है. फिल्ड में पोस्टिंग के दौरान पुलिस वाले कितने वर्षों तक रेंज में रह सकते हैं इसका फैसला होगा. सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर की रेंज में तैनाती की समय सीमा तय करने के लिए पुलिस मुख्यालय ने सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है.
अधिकतम 10 सालों का कार्यकाल निर्धारित करने का नया प्रस्ताव भेजा गया है. यदि सरकार की मुहर लग गई तो रेंज में तैनाती की अवधि बढ़ जाएगी. बता दें कि पुलिस रेंज के अधीन सिपाही, हवलदार, एएसआई, एसआई 8 साल तक एक रेंज में रह सकते हैं. इस नियम में बदलाव को लेकर पुलिस मुख्यालय सरकार को प्रस्ताव भेजा है. अभी इस प्रस्ताव पर मुहर नहीं लगी है लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही सरकार की मंजूरी से मिल जाएगी. सरकार की तरफ से मंजूरी मिलते ही रेंज में तैनाती की अधिकतम सीमा 2 साल के लिए बढ़ जाएगी.
बता दें कि बिहार में पहले चार पुलिस जोन थे. लेकिन अगस्त में इन्हें समाप्त कर दिया गया . इसकी जगह पुलिस रेंज बनाए गए हैं. नियमानुसार जोन में पुलिस वालों की तैनाती अधिकतम 8 सालों के लिए होती थी, वहीं रेंज के लिए इसे नए सिरे से तय करने का निर्णय लिया गया है. यही वजह है कि रेंज में तैनाती के लिए अधिकतम 10 सालों का कार्यकाल निर्धारित करने का प्रस्ताव दिया गया है.