BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट
22-Sep-2024 08:22 PM
By First Bihar
PATNA: यदि अभी तक आपका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है तो इसे बनवा लें। क्योंकि पटना में सोमवार 23 सितंबर से लेकर 25 सितंबर तक कैंप लगने वाला है। जहां जाकर आप अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। यह कार्ड राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लाभार्थियों का बनाया जाएगा। जन वितरण प्रणाली की सभी दुकानों पर कल से शिविर लगाया जाएगा। जहां राशन कार्ड और आधार कार्ड लेकर जाना होगा। राशन डीलर की दुकान पर बैठे कर्मी आपका डिटेल ऑनलाइन भरेंगे जिसके बाद आपका आयुष्मान कार्ड बन जाएगा।
पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि विशेष अभियान के दौरान शत-प्रतिशत योग्य लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देश SDO और BDO को दिया गया है। इसे लेकर राशन दुकानों पर शिविर लगाया जाएगा जहां कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। लाभार्थियों को शिविर में आकर आयुष्मान कार्ड बनाने की अपील की गयी है।
बता दें कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों को प्रति वर्ष हरेक परिवार को 5 लाख का निशुल्क चिकित्सा लाभ मिलता है। आयुष्मान कार्ड सिर्फ राशन कार्ड धारियों का ही बनाया जा रहा है। तीन दिन के लिए फिर से इसे बनाने का काम शुरू किया गया है। 23 से 25 सितंबर से तक इसे बनाने का काम चलेगा। यदि किसी लाभार्थी का आयुष्मान कार्ड अभी तक नहीं बना है तो वो अपने-अपने डीलर के यहां पहुंचकर जल्द से जल्द इसे बना लें और इस योजना का लाभ उठाएं।