ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Home / news / AAP विधायक अमानतुल्लाह खान गिरफ्तार, भ्रष्टाचार के मामले में ACB ने की कार्रवाई

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान गिरफ्तार, भ्रष्टाचार के मामले में ACB ने की कार्रवाई

16-Sep-2022 09:26 PM

DELHI : आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच कर रही एसीबी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। एसीबी की टीम ने विधायक अमानतुल्लाह खान के ठिकानों पर छापेमारी की थी जिसमे 12 लाख रुपये और कारतूस के साथ एक बिना लाइसेंस वाला हथियार भी बरामद हुआ था। इसी को आधार बनाते हुए एसीबी ने आप विधायक को गिरफ्तार किया है। उनके दो सहयोगियों के पास से एसीबी ने अबतक 24 लाख रुपए बरामद किए हैं।


दरअसल, एसीबी की टीम दिल्ली वक्फ बोर्ड में भर्ती में अनियमितताओं की जांच कर रही है। दो साल पुराने भ्रष्टाचार मामले मेंएसीबी ने पूछताछ के लिए बीते गुरुवार को विधायक अमानतुल्लाह खान को नोटिस जारी किया था। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत साल 2020 में दर्ज एक मामले में एसीबी ने शुक्रवार को पूछताछ के लिए आप विधायक को बुलाया था। आप विधायक को आज की रात सिविल लाइन थाने के लॉकअप में रखा जाएगा। एसीबी कल उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद कस्टडी की अपील करेगी।


बता दें कि आम आदमी पार्टी के विधायक और मंत्री इन दिनो जांच एजेंसियों के निशाने पर हैं। सीबीआई की टीम ने पिछले दिनों दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के ठीकानों पर छापेमारी की थी। सिसोदियो पर शराब घोटाले का आरोप लगा है। इससे पहले ED ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन को गिरफ्तार किया था, जो अभी जेल में बंद हैं।