ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा...

Home / news / आज से तीसरा लाइसेंसी हथियार रखना हुआ अवैध, पकड़े गए तो होगी कार्रवाई

आज से तीसरा लाइसेंसी हथियार रखना हुआ अवैध, पकड़े गए तो होगी कार्रवाई

14-Dec-2020 12:30 PM

PATNA : आर्म्स लाइसेंसधारकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है जिसके मुताबिक अब किसी भी सशस्त्र लाइसेंसधारक के लिए तीसरा हथियार रखना आज से अवैध हो जाएगा. बता दें कि केंद्र सरकार ने पिछले साल 13 दिसंबर को इस आशय की अधिसूचना जारी करते हुए लाइसेंस धारकों को एक साल का समय दिया था.


अधिसूचना में कहा गया था कि दो से अधिक हथियार रखने वालों को या तो पास के थाने में जमा कराना होगा या शस्त्र डीलर के यहां बेचना होगा. अब चूंकि यह मियाद खत्म हो गई है तो प्रशासन ने भी कवायद तेज कर दी है. 


पटना के शस्त्र दंडाधिकारी कुमारिल सत्यानंद ने बताया कि आज से वैसे लाइसेंसधारक जो अपने पास दो से ज्यादा हथियार रखेंगे उनपर अब प्रशासनिक कार्रवाई होगी. दो से अधिक जितने भी हथियार होंगे, उसे जब्त किया जाएगा. हालांकि, प्रशासन के पास अभी कोई ऐसी ठोस सूची नहीं है कि पटना में कितने लोगों के पास दो से अधिक हथियार हैं. लेकिन जल्द ही प्रशासन इस अभियान में जुट जाएगा.