बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट
26-Aug-2023 05:48 PM
By First Bihar
PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी शनिवार को अपनी निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के क्रम में सहरसा पहुंचे। इस यात्रा के दौरान संकल्प रथ पर सवार सहनी जिस पड़ाव पर पहुंचे, वहां बड़ी संख्या में लोग उन्हें सुनने के लिए मौजूद रहे। इस दौरान सहनी लोगों के बेहतर भविष्य के लिए, अपने हक और अधिकार के लिए संघर्ष के लिए हाथों में गंगा जल देकर संकल्प भी दिलवाया।
शनिवार की यात्रा महिषी के गौरोह से शुरू हुई और महिषी, खजूरी स्कूल, सिमरी बख्तियारपुर, सहनी टोला होते हुए सलखुआ के कटरा बांध इलाके में पहुंची। इस दौरान सभी स्थानों पर मुकेश सहनी का जोरदार स्वागत किया गया और वीआईपी के पक्ष में लोगों ने जमकर नारे लगाए। सहनी ने लोगों को संबोधित करते हुए विरोधियों को साफ संदेश दे दिया कि आज का युवा अब केवल पसीना बहाने के लिए नहीं है बल्कि अपने बच्चों के भविष्य के लिए जागरूक भी है और खून भी बहाने को तैयार है।
उन्होंने सिमरी बख्तियारपुर में हुए उप चुनाव की याद दिलाते हुए कहा कि उस चुनाव में यहां के लोगों ने प्रदेश और देश को यह संदेश दे दिया कि 18 प्रतिशत निषादों के जो मत है वह वीआईपी के साथ है। लोगों ने यह संदेश दे दिया है कि आपका अपना दल बन गया है और अब निषाद इसी दल के साथ रहेंगे। उन्होंने कहा कि अब समाज की अपनी पार्टी है बस इसे अपको ताकत देने की जरूरत है। सहनी ने कहा कि आज पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में निषादों को आरक्षण है लेकिन बिहार, यूपी और झारखंड में निषादों को आरक्षण नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर आज आरक्षण होता तो निषाद के बच्चे भी अधिकारी होते।
