Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप
18-Dec-2021 07:39 AM
DESK : पीएम नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे की नींव रखेंगे. साथ ही मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. बता दें यह एक्सप्रेस-वे पश्चिमी यूपी को पूर्वांचल से जोड़ेगा. वहीं मेरठ से चलकर 12 जिलों से होता हुआ यह एक्सप्रेस-वे प्रयागराज में समाप्त हो जायगा. जिससे 594 किमी के इस एक्सप्रेस-वे के जरिए मेरठ से प्रयागराज तक की दूरी लगभग साढ़े 6 घंटे में पूरी हो जाएगी. यह एक्सप्रेस-वे 36,200 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की लागत से बनाई जाएगी. इस बात की जानकारी पीएमओ की ओर से दी गई है.
PMO की ओर बताया गया है कि इस एक्सप्रेसवे पूरी तरह से बन जाने के बाद यह राज्य के पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्रों को जोड़ने वाला, उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे बन जाएगा. जानकारी के अनुसार गंगा एक्सप्रेस-वे पर शाहजहांपुर में करीब 3.5 किमी लंबी हवाई पट्टी का बनाया जाएगा. यह हवाई पट्टी वायु सेना के विमानों को इमरजेंसी उड़ान भरने और उतरने में मदद करेगी. और एक्सप्रेस-वे के साथ एक औद्योगिक गलियारा बनाने का भी प्रस्ताव है.
यह एक्सप्रेसवे 76 से होकर गुजरेगा. ऐसे में भूमि अधिग्रहण का काम तेजी के साथ पूरा किया जा रहा है. प्रशासन का दावा है कि करीब 98 प्रतिशत भूमि को अधिग्रहीत कर लिया गया है. प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, ''एक्सप्रेस-वे से औद्योगिक विकास, व्यापार, कृषि, पर्यटन आदि क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा. इससे क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को भी प्रोत्साहन मिलेगा