ब्रेकिंग न्यूज़

Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर Nitish Kumar convoy : अब प्रधानमंत्री की तरह नीतीश कुमार भी करेंगे बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी, जानें गाड़ी की हाईटेक सुरक्षा और लग्जरी खासियत Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के इस जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, पटना आने - जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 21 तारीख तक रद्द, कई रेलगाड़ी का रूट बदला,जानें.... Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह

आज बिहार दौरे पर आएंगे PM मोदी : नालंदा यूनिवर्सिटी में तय है कार्यक्रम

आज बिहार दौरे पर आएंगे PM मोदी : नालंदा यूनिवर्सिटी में तय है कार्यक्रम

19-Jun-2024 08:26 AM

By First Bihar

PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे पर हैं। वह अति प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के नए भवन का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा केन्द्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर और 17 भागीदार देशों के राजदूत भी भी मौजूद रहेंगे।


मिली जानकारी के अनुसार, राजगीर में प्राचीन विश्वविद्यालय के खंडहरों के पास स्थित नालंदा विश्वविद्यालय के लिए नए परिसर का निर्माण किया गया है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस नई बिल्डिंग का शुभारंभ करेंगे। पीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। पीएम विशेष विमान से गया पहुंचेंगे। उसके बाद सेना के हेलिकॉप्टर से राजगीर स्थित नालंदा विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। यहां से कार से नालंदा स्थित प्राचीन विश्वविद्यालय के खंडहर का भ्रमण करेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर भी मौजूद रहेंगे।


बताया जाता है कि, पीएम मोदी बनारस एयरपोर्ट से सुबह 8:30 बजे गया के लिए उड़ान भरेंगे, 9:10 बजे वह गया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 9:20 बजे प्रधानमंत्री का हेलिकॉप्टर नालंदा के लिए उड़ाने भरेगा और 10 बजकर 50 मिनट पर नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर में बने हेलिपैड पर लैंड करेगा। जहां से वह विश्वविद्यालय कैंपस के सड़क मार्ग से मुख्य समारोह स्थल (सुषमा स्वराज ऑडिटोरियम) में पहुंचेंगे। पीएम 11:30 बजे तक समारोह में रुकेंगे। वहीं समारोह की समाप्ति के बाद 11 बजकर 45 मिनट पर हेलिकॉप्टर से गया के लिए रवाना हो जाएंगे।


उधर, पीएम के आगमन की तैयारी पूरी कर ली गई है।पीएम मोदी उद्घाटन के पूर्व विश्वविद्यालय परिसर में महाबोधि का पौधा लगाएंगे। जिसका इंतजाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किया गया है। उन्होंने बताया वर्ष 2016 में नालंदा यूनिवर्सिटी का आधारशिला रखा गया था इस यूनिवर्सिटी के निर्माण के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर में 548 डिसमिल जमीन अधिग्रहण कर विश्व विद्यालय प्रशासन को सौपा था।