ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट रसोई गैस लदे ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर ही युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर राज्यसभा चुनाव से पहले AIMIM की इफ्तार में शामिल होने पर जीवेश मिश्रा ने साधा निशाना, कहा..हम लोग बिहार को रफ्तार दे रहे हैं और तेजस्वी यादव इफ्तार में लगे हैं TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी

9 सब्जी बिक्रेता निकले कोरोना पॉजिटिव, गली-गली ठेला लेकर बेचते थे सब्जी

09-May-2020 12:24 PM

DESK:  गली-गली में सब्जी बेचने वाले 9 ठेला वाले कोरोना पॉजिटिव निकले है. जिसके बाद तो हड़कंप मच गया है. 9 ठेला चालकों के अलावे तीन दुकानदार भी कोरोना पॉजिटव निकले हैं. यह मामला राजस्थान के जयपुर का है.

इसको भी पढ़ें: पैदल चलते-चलते घिस गई हवाई चप्पलें, पैर में पानी की बोतल बांधकर चलने को मजबूर हुए मजदूर



संपर्क में आने वाले 80 क्वॉरेंटाइन

दुकानदार और ठेला चालकों के संपर्क में आने वाले 80 लोगों की अभी तक पहचान हो गई है. सभी को क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है. बाकी लोगों की पहचान में स्वास्थ्य विभाग की टीम जुटी है. इनलोगों के संपर्क में आने वाले सैकड़ों लोगों की पहचान की जा रही है. 

कई इलाके में हुई जांच

जयपुर के विद्याधर नगर, भट्टा बस्ती, रेलवे कॉलोनी, शास्त्री नगर, मुरलीपुरा, फिल्म कॉलोनी, चांदपोल गेट के पास, रामगंज और आदर्श नगर में 1007 रैंडम सैंपल लिए गए थे. जिसके बाद रिपोर्ट आई. इसमें शहर के 900 ठेला चालक थे. इससे पहले भी 23 सब्जी वाले और 10 दुकानदार भी कोरोना पॉजिटिव निकले थे. राजस्थान में 3636 कोरोना मरीज अब तक मिले हैं. अब तक 103 मरीजों की मौत हो चुकी है.