ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा...

Home / news / 9 दिसंबर के बाद सर्दी का सितम, सुबह के वक़्त छाया रहेगा कोहरा

9 दिसंबर के बाद सर्दी का सितम, सुबह के वक़्त छाया रहेगा कोहरा

05-Dec-2020 05:45 PM

PATNA : राजधानी पटना समेत बिहार के ज्यादातर हिस्सों में 8 दिसंबर तक मौसम में कोई बहुत ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा लेकिन 9 दिसंबर से पारा नीचे जाएगा. मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 9 दिसंबर से न्यूनतम तापमान के साथ-साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी जिसकी वजह से लोगों को ज्यादा ठंड महसूस होगी.


मौसम विभाग की तरफ से जारी ताजा अपडेट में बताया गया है कि अगले 2 दिनों तक का सुबह में कोहरा छाया रहेगा. हालांकि बाद में आसमान साफ हो जाएगा 7 और 8 दिसंबर को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है. आज सुबह पटना एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 400 मीटर रही जिसकी वजह से विमानों की लैंडिंग भी देरी से हो पाई. अगले 24 घंटे के लिए जारी पूर्वानुमान में यह बताया गया है कि राज्य के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा.


मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक 4 दिसंबर को सबसे अधिक तापमान फारबिसगंज में 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि आज सबसे कम तापमान गया में रिकॉर्ड हुआ. गया का न्यूनतम तापमान आज 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. मौसम वैज्ञानिक एसके पांडे के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार के ऊपरी इलाके में चक्रवाती परिसंचरण समुद्री तल से लगभग 1.5 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है जिसकी वजह से आद्रता महसूस की जा रही है.