घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत
10-May-2022 08:21 PM
DESK: हेलेन, नाम तो आपने सुना ही होगा। यह नाम सुन कर कुछ गानों का नाम याद आता है जिनमे से 'पिया तू अब तो आ जा' और 'ये मेरा दिल यार का दीवाना' गाना जरुर होगा. यह एक ऐसा नाम है जो की 60 और 70 के दशक में फिल्मों में अपने कैबरे डांस के लिए काफी मशहूर थी. अब एक बार फिर हेलेन लंबे वक्त के बाद पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं।
बता दे की सलमान खान की स्टेपमॉम की आखिरी फिल्म हीरोइन थी जिसमे वो करीना कपूर के साथ नजर आई थी. वही अब वो 84 साल की उम्र में फिल्म डेली बेली के निर्देशक अभिनव देव की ड्रामा वेब सीरीज 'ब्राउन' से वापसी करेंगी। इस सीरीज 'ब्राउन' में करिश्मा कपूर भी लीड रोल में नजर आएँगी, जिसकी शूटिंग उन्होंने 21 अप्रैल से शुरु कर दी थी. बताया जा रहा है की इस सीरीज की कहानी अभीक बरुआ की किताब 'सिटी ऑफ डेथ' पर आधारित है.
बता दे की ब्राउन में सूर्या शर्मा भी एक एहम किरदार में नजर आने वाले हैं. ये वेब सीरीज महिला पर आधारित होगी. हालांकि इस सीरीज के मेकर्स के द्वारा इसके बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. अपने किरदार के बारे में हेलेन के द्वारा कहा गया है की जब मुझे अपने किरदार के बारे में पता चला तो मुझे ये समझना काफी आसान था कि टीम मेरे रोल को लेकर क्लियर है.
मालूम हो कि इस फिल्म की शूटिंग पिछले साल शुरू होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस के कारण फिल्म की शूटिंग को टालना पड़ा था. जिसके बाद में करिश्मा कपूर कोरोना की चपेट में आ गई थीं. और साथ ही इस फिल्म के डायरेक्टर अभिनय को अपने पिता रमेश देव के निधन के चलते फिल्म की शूटिंग टालनी पड़ी थी.
अगर हम हेलेन की पर्सनल लाइफ पे नजर डालते है तो साल 1981 में हेलेन ने सलीम खान से से शादी करते हुए सलीम की दूसरी पत्नी बन गईं. जिसके बाद हेलेन और सलीम ने एक बेटी अर्पिता को गोद लिया था . ऐसा लोगों के द्वारा बताया जाता है कि हेलेन को अर्पिता सड़क पर रोती हुईं मिली थीं जिसके बाद उन्होंने अर्पिता को गोद ले लिया. वहीं दूसरी ओर सलीम के चारों बच्चे भी अर्पिता से बहुत प्यार करते हैं। बता दें कि हेलेन सलमान खान की सौतेली मां हैं।