ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / देश में आज 71वें गणतंत्र दिवस की धूम, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राजपथ पर...

देश में आज 71वें गणतंत्र दिवस की धूम, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राजपथ पर लेंगे परेड की सलामी

26-Jan-2020 07:38 AM

DELHI : हिंदुस्तान में आज 71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ख़ुशी का माहौल है. देशभर में गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राजपथ पर आज तिरंगा फहराएंगे. इसके साथ ही राष्ट्रपति राजपथ पर परेड की सलामी भी लेंगे. आज इस मौके पर दुनिया में बढ़ती भारत की सैन्य ताकत का अनोखा नजारा देखने को मिलेगा. ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर मेसियस गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि हैं.



ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर मेसियस, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कई मंत्री और विशेष अतिथि इस समारोह में मौजूद रहेंगे. आज राजपथ पर भारत की संस्कृति और सैन्य ताकत का अनोखा नजारा दिखेगा.  भारत की सांस्कृतिक विविधता, सामाजिक और आर्थिक प्रगति का अनोखा प्रदर्शन होगा. गणतंत्र दिवस के मौके पर देश के 16 राज्य, केंद्र शासित प्रदेश और 6 मंत्रालय परेड में हिस्सा लेंगे. परेड के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं, साथ ही राजपथ पर दिल्ली पुलिस ड्रोन के जरिए नजर बनाए रहेगी.


राजपथ पर परेड देखने के लिए देशभर से लोग जुटेंगे. दिल्ली पुलिस और अन्य केंद्रीय सुरक्षा बलों की टीमों को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है. दिल्ली के हर मेट्रो स्टेशनों और बस स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. ऐसे में सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं. दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा निगरानी के लिए पैरामिलिट्री की 48 कंपनियां, दिल्ली पुलिस के 17,000 जवानों, 2700 सादे कपड़ों में पुलिस के जवान तैनात किए हैं. साथ ही पराक्रम, प्रखर वैन लगाई जाती है. 10 सीसीटीवी कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं.