राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा...
27-Nov-2020 04:22 PM
PATNA : विधानसभा चुनाव के दौरान 7 निश्चय की योजनाओं में गड़बड़ियों का आरोप झेल चुके नीतीश कुमार अब अलर्ट मोड में आ गए हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में आज इस बात की घोषणा कर दी कि 7 निश्चय की योजनाओं में अगर गड़बड़ी हुई है तो सरकार उसे गम्भीरता से लेगी. नीतीश कुमार ने कहा कि वह सभी विधायकों से 7 निश्चय की योजनाओ में चूक के बारे में जानकारी मांग रहे हैं.
मुख्यमंत्री ने कहा कि सात निश्चय की योजना से जुड़ी किसी भी चूक के बारे में विधायक उनको जानकारी दे सकते हैं. सरकार इस मामले को लेकर बेहद गंभीर है. इतना ही नहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब विधानसभा का सत्र खत्म होने के बाद वह जिला स्तर पर विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे. नीतीश कुमार ने कहा कि विकास योजनाओं को लेकर सरकार की कार्य योजना तैयार है और हम जिला स्तर पर जल्द ही इसकी समीक्षा की शुरुआत करेंगे.
सीएम नीतीश ने विधानसभा में चर्चा के दौरान कहा कि किसी भी कीमत पर वह विकास की धारा को रोक नहीं सकते. भले ही वह किसी भी गठबंधन के साथ सरकार में रहे हो. विकास उनकी प्राथमिकता रही है. जब वह महागठबंधन के साथ थे तब भी विकास एजेंडे में था और अब अगर एनडीए के साथ हैं, तब भी बिहार का विकास सर्वोपरि है.