राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा...
28-Nov-2020 08:36 PM
PATNA : सात निश्चय पार्ट-वन और पार्ट-टू देने वाले नीतीश कुमार ने अब नया नारा दिया है. वे हैं सात पाप. जेडीयू दफ्तर के बाहर नीतीश के सात पाप वाला पोस्टर लग गया है. एक तऱफ महात्मा गांधी, दूसरी तरफ नीतीश कुमार और बीच में सात पापों का जिक्र.
नीतीश का नया नारा
पटना के जेडीयू दफ्तर में नीतीश के बड़े पोस्टर पहले से ही सजे थे. लेकिन उन पर लगे नारे अलग थे. पुराने सारे पोस्टर-होर्डिंग को अब हटा दिया गया है. जेडीयू के होर्डिंग पर अब महात्मा गांधी की एंट्री हुई है. महात्मा गांधी के साथ वाली नीतीश की तस्वीर वाले होर्डिंग पर जिन सात पापों का जिक्र किया गया है वे हैं.
परिश्रम के बिना धन
विवेक के बिना सुख
मानवता के बिना शिक्षा
चरित्र के बिना ज्ञान
सिद्धांत के बिना ज्ञान
नैतिकता के बिना व्यापार
त्याग के बिना पूजा
नीतीश के नये नारे के मायने क्या हैं
नीतीश कुमार सांतवी दफे बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं. चुनाव से पहले जेडीयू ही नहीं बल्कि सत्ता में साझीदार पार्टियों में सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी ने ढ़ेर सारे वादे किये थे. नीतीश का सात निश्चय पार्ट-2 था तो बीजेपी का 19 लाख रोजगार देने का वादा. जनता उन वादों को पूरा करने की उम्मीद कर रही है. लेकिन नीतीश सात पाप की याद दिला रहे हैं.
अब सवाल ये उठ रहा है कि क्या इन्हीं नारों के साथ बिहार की तस्वीर बदली जायेगी या आत्मनिर्भर बिहार बनाया जायेगा. आरजेडी नीतीश के नये होर्डिंग को जनता के साथ मजाक बता रही है. आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि इन पापों को याद करने की सबसे ज्यादा जरूरत नीतीश कुमार और उनकी पार्टी के नेताओं की है. भ्रष्टाचार के आरोपी अशोक चौधरी को मंत्रिमंडल में शामिल कर नीतीश ज्ञान दे रहे हैं. आरजेडी प्रवक्ता ने कहा कि नीतीश कुमार बता रहे हैं कि वे कोई काम करने नहीं जा रहे हैं. जनता को ऐसे ही नारों से बहलाकर वे कुर्सी से चिपके रहेंगे.