ब्रेकिंग न्यूज़

RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह

Home / news / 50 डॉलर कर्ज लेकर यूक्रेन से सहरसा पहुंची आतका खुर्शीद, कहा- अभी भी...

50 डॉलर कर्ज लेकर यूक्रेन से सहरसा पहुंची आतका खुर्शीद, कहा- अभी भी सहरसा के 8 छात्र फंसे हैं..डीएम बोले..छात्रों को सुरक्षित इंडिया लाया जाएगा

01-Mar-2022 07:31 PM

By रितेश हन्नी

SAHARSA: यूक्रेन पढ़ाई कर रही सहरसा की बिटिया आतका खुर्शीद मंगलवार को अपने घर पहुंची। यूक्रेन से घर लौटन के लिए उसे अपने सीनियर से 50 डॉलर कर्ज लेने पड़े। सहरसा घर पहुंचकर वो काफी खुश नजर आईं। सहरसा के डीएम और एसपी ने बुके देकर आतका का स्वागत किया। डीएम आनंद शर्मा ने बताया कि यूक्रेन में सहरसा के 8 छात्रों के होने की सूचना मिली है। भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों के लगातार संपर्क किया जा रहा हैं ताकि उन्हें सुरक्षित सहरसा लाया जा सके।


यूक्रेन से घर आई आतका खुर्शीद ने बताया कि यूक्रेन में अभी भी सहरसा के 8 छात्र फंसे हुए हैं। आतका कहती है कि वो पश्चिमी सीमा पर स्थित मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही थी। वो हंगरी बॉर्डर के रास्ते भारत लौटी हैं। वहां बम और मिसाइल को गिरते नहीं देखा। लेकिन हवा में मिसाइल और बम को उड़ते हुए देखा है। कीव और पूर्वी बॉर्डर पर स्थित मेडिकल यूनिवर्सिटी के छात्र- छात्राओं की जान संकट में है। भारतीय दूतावास और भारत सरकार रोमानिया, पोलैंड, स्लोवाकिया और हंगरी बॉर्डर से छात्रों को लेकर भारत आ रही है। लेकिन जो छात्र कीव में फंसे हैं उनकी जान संकट में फंसी हुई है।


 आतका खुर्शीद ने बताया कि भारत सरकार को कीव में फंसे छात्र-छात्राओं को निकालने के लिए त्वरित प्रयास करना चाहिए। यूक्रेन में अब तक 14 छात्रों की मौत हो चुकी है। जिनमें तीन इंडियन स्टूडेंट थे। छात्रों को बंकर में रखा गया है। बंकर में भी एक छात्र की ठंड से मौत हो चुकी है। बंकर में खाने- पीने की काफी दिक्कत है। क्योंकि रसोइयां वहां से भाग चुका है। भारतीय छात्रों को लाने के लिए भारत सरकार खर्च नहीं ले रही है। उससे भी नहीं लिया गया। लेकिन यूक्रेन में उससे 50 डॉलर चार्ज किया गया। उसके पास पैसे नहीं थे। 


आतका खुर्शीद कहती हैं कि वहां खाने-पीने की चीजों के दाम काफी बढ़े हुए हैं। उसे अपने एक सीनियर से 50 डॉलर कर्ज लेना पड़ा है। इसके बाद वो बस में खड़े- खड़े यात्रा कर हंगरी बॉर्डर पहुंची। सुरक्षित घर पहुंचने पर आतका ने इंडियन गवर्मेंट के प्रति आभार व्यक्त किया। उधर आतका के घर लौटने पर सहरसा के डीएम आनंद शर्मा और एसपी लिपि सिंह ने उससे मुलाकात की। आतका को बुके देकर स्वागत किया। जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने बताया कि यूक्रेन में सहरसा के 8 छात्रों के होने की सूचना मिली है। कुछ रोमानिया और कुछ पोलैंड बॉर्डर पर हैं। भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों के संपर्क किया जा रहा हैं ताकि उन्हें सुरक्षित सहरसा लाया जा सके।