बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप
17-Aug-2023 02:53 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR: जन सुराज पदयात्रा के दौरान जनता के बीच राज्य और केंद्र सरकार की नाकामी को उजागर कर रहे प्रशांत किशोर ने एक बार फिर जेडीयू और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में जेडीयू पांच सीटों पर बी जीत हासिल नहीं कर पाएगी। उन्होंने कहा है कि बिहार की जनता के लिए नीतीश की अहमियत अब खत्म हो चुकी है।
प्रशांत किशोर ने कहा है कि नीतीश कुमार विपक्षी एकता के नाम पर चाहे जितना भी जोर लगा लें लेकिन इस बार वें 5 सीट भी नहीं जीत पाएंगे, यह बात आप लिखकर रख लीजिए। समस्तीपुर में जनसुराज पदयात्रा के आखिरी पड़ाव पर पीके ने कहा कि उन्होंने बंगाल में दावा किया था कि बीजेपी 100 सीट के भीतर सिमट जाएगी और वही हुआ। राजनीति में नीतीश कुमार की अहमियत अब समाप्त हो चुकी है। हर समय नीतीश कुमार अपना विकल्प खुला रखना चाहते इसलिए दरवाजा के साथ साथ ही खिड़की और रोशनदान भी खोल कर रखते हैं।
उन्होंने कहा कि जब तक नीतीश भाजपा के साथ थे तो बाजपेयी की समाधि पर नहीं गए लेकिन अब हरिवंश के माध्यम से भाजपा के दरवाजे भी खुला रखने के उद्देश्य से पहली बार बाजपेयी की समाधि पर गए। उन्होंने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि आप जबतक जरूरी मुद्दों पर वोट नहीं करेंगे नेता आपका काम नहीं करेगा। पिछली बार बिहार विधानसभा चुनाव का उदाहरण देते हुए पीके ने कहा कि झूठा ही सही मगर तेजस्वी यादव ने रोजगार का वादा किया था तो उन्हें अब जबाब तो देना पड़ ही रहा है न, गलत ही तरीके से ही सही, रोजगार का झूठा आंकड़ा तो बताना पड़ रहा है।