दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
21-Nov-2019 07:20 AM
DELHI : मोदी सरकार ने देश की पांच बड़ी सरकारी कंपनियों को बेचने का फैसला किया है। बुधवार की देर शाम कैबिनेट की बैठक में इस फैसले पर मुहर लग गई है। सरकार ने यह तय किया है की देश की पांच बड़ी सरकारी कंपनियों में सरकार की हिस्सेदारी 51 फ़ीसदी से कम होगी।
सरकार ने BPCL में सरकार की हिस्सेदारी 51 फ़ीसदी से कम करने का फैसला किया है। BPCL में भारत सरकार की हिस्सेदारी फिलहाल 53 फ़ीसदी से ज्यादा है। इसके अलावा शिपिंग कॉर्प इंडिया यानी SCI में भी विनिवेश को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। हालांकि इस कंपनी का मनी कंट्रोल सरकार के पास ही रहेगा।
इसके अलावा केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली की 1728 अवैध कॉलोनियों को वैध करने का फैसला भी ले लिया है मोदी कैबिनेट ने देश में प्याज की बढ़ती कीमतों को देखते हुए एक अन्य महत्वपूर्ण फैसले पर मुहर लगाई है। सरकार ने 1.2 लाख टन प्याज आयात करने की मंजूरी दे दी है।