राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट रसोई गैस लदे ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर ही युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर
03-Apr-2020 09:08 AM
DELHI : कोरोना संकट से जूझ रहे देश वासियों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नए संदेश में 5 अप्रैल को प्रकाश की ताकत दिखाने को कहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि 5 अप्रैल को रात 9 बजे सभी देशवासी अपने घरों की बत्ती बंद कर सिर्फ दीया, मोबाइल, टॉर्च या मोमबत्ती की रोशनी के साथ कोरोना वायरस लड़ाई में अपना संकल्प दिखाएं।
देश में लॉकडाउन के 9वें दिन प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में जनता का आभार जताते हुए कहा है कि कोरोना से मुकाबले के लिए देशवासियों ने जो संकल्प दिखाया है वह अभूतपूर्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वह 5 अप्रैल को देशवासियों का 9 मिनट चाहते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा है कि 5 अप्रैल की रात 9 बजे आप सभी अपने घरों के दरवाजे और खिड़कियों या बालकनी में खड़े होकर घरों की बत्तियां बंद कर मोबाइल, टॉर्च, दीया या फिर मोमबत्ती जलाएं। प्रधानमंत्री ने कहा है कि कोरोना वायरस ने देश में जो अंधकार और अनिश्चितता का माहौल पैदा किया है उसे पराजित करने के लिए हमें प्रकाश का तेज चारों दिशाओं में फैलाना होगा।
हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को इस बात के लिए भी सचेत किया है कि कहीं भी सामूहिक तौर पर प्रकाश जलाने का आयोजन नहीं करना है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि सोशल डिस्टेंसिंग के नियम को सख्ती से मानना होगा और कोरोना को तभी हराया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हम लॉकडाउन में जरूर हैं लेकिन अपने घरों में कोई भी अकेला नहीं है। 130 करोड़ देशवासियों की सामूहिक शक्ति हर व्यक्ति के साथ है और यही हर व्यक्ति का संबल है।