ब्रेकिंग न्यूज़

सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी

Home / news / 4325 राजस्व कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिये जाने पर बोले रामसूरत राय, कहा-जो...

4325 राजस्व कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिये जाने पर बोले रामसूरत राय, कहा-जो काम हो चुका..वहीं काम किया जा रहा है

20-Sep-2022 03:05 PM

PATNA: पटना के अधिवेशन भवन में शाम 4 बजकर 30 मिनट पर नवनियुक्त राजस्व कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्य अतिथि के तौर पर रहेंगे। वहीं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री आलोक कुमार मेहता की अध्यक्षता में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम होगा। राजस्व कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिए जाने के कार्यक्रम पर पूर्व मंत्री व बीजेपी नेता रामसूरत राय ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं को ठगा जा रहा है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में जिन 4325 कर्मचारियों को आज मुख्यमंत्री  नियुक्ति पत्र देंगे उनकी पोस्टिंग 2 अगस्त को ही हो चुका है। तमाम कर्मचारियों को जिलाधिकारी ने नियुक्ति पत्र भी दे दिया है। 


उन्होंने बताया कि नव नियुक्त कर्मचारी अपने-अपने प्रखंड,पंचायत, हलका में काम भी कर रहे हैं। इन कर्मियों को नियुक्त हुए दो महीने हो चुका है।अब दोबारा झूठा आंकड़ा देकर युवाओं को ठगने का काम किया जा रहा है। पुराने आंकड़े पेश कर जनता के आंखों में धूल झोका जा रहा है।


रामसूरत राय ने कहा कि बिहार में नया रोजगार का कोई इजाद नहीं किया गया है। किसी तरह की नई बहाली नहीं निकाली गयी है। बिहार के युवाओं को गुमराह किया जा रहा है। जिन लोगों की बहाली हो चुकी है उसका नियुक्ति पत्र बांटने का काम नीतीश-तेजस्वी कर रही हैं। इससे पहले भी डबल फीता और डबल कैची से मेंटल हॉस्पिटल का उद्घाटन सीएम और डिप्टी सीएम कर चुके हैं। 


नीतीश पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश जी पर उम्र का असर दिख रहा है। जो काम हो चुका है वहीं काम कर रहे हैं। तेजस्वी तो युवा है समझ में कमी रह गयी होगी लेकिन आप तो समझदार हैं, बुजुर्ग हैं, सीनियर सिटीजन हैं आपको तो समझना चाहिए कि सारा काम हो चुका है। फिर कैसे नियुक्ति पत्र बांट रहे हैं। आपके कैसे-कैसे सलाहकार है जो वो काम करवा रहे हैं जो पहले हो चुका है। 


तेजस्वी पर हमला बोलते हुए रामसूरत राय ने कहा कि तमाम युवाओं को संभल जाना चाहिए। तेजस्वी कभी किसी का भला नहीं कर सकता। नियुक्ति पत्र और 10 लाख की नौकरी देने का आंकड़ा पूरा करना चाह रहे हैं। जनता से किए गये झूठे वादे को पूरा करने की बात कह रहे हैं। जिन लोगों की नियुक्तियां हो चुकी है और लोग अपने-अपने हलका पंचायत में काम भी कर रहे हैं उन लोगों को अब क्यों फिर से नियुक्ति पत्र बांटा जा रहा है। जनता सब देख रही है।