BIHAR NEWS : बिहार में राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: विस के प्रभारी सचिव ख्याति सिंह का तबादला, चुनाव में निभा रही थी रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी जिमीदारी बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: विधायकों का विधानसभा पहुंचना शुरू, 5 सीटों के लिए आज होगी वोटिंग, BJP सहित सभी पार्टियों की नजरें टिकीं BIHAR NEWS : 24 घंटे में काम पर लौटे वरना.., सभी CO-RO और राजस्व कर्मचारी को विजय सिन्हा का अल्टीमेटम,कहा - बंद करें दबाव की राजनीति Bihar politics : नीतीश कुमार की रणनीति, विधायकों की चाल और पांच राज्यसभा सीटों का खेल! आज उठेगा सभी रहस्य से पर्दा; प्रतिनिधि को दिखाना होगा वोट BIHAR NEWS : 'एक कुशवाहा का पुराना साथी तो दूसरा JDU से आया ...', अभी भी दो कांग्रेस विधायक ट्रेसलेस; अब तेजस्वी कैसे करेंगे किला फतह ? कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
14-Jan-2022 03:38 PM
PATNA: बिहार में बीजेपी की दुर्दशा की कहानी अजीबो गरीब है. जेडीयू के नेता तो हर रोज फजीहत कर ही रहे हैं. 4 विधायकों वाले जीतन राम मांझी तकरीबन हर रोज भाजपा को जलील कर रहे हैं. आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दलित के घर भोजन करने गये. ट्वीटर पर मांझी ने लिखा कि दलितों के घर खाना खाने वाले हमारा निवाला छीन रहे हैं.
मांझी का निशाना
दरअसल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोरखपुर में एक दलित परिवार में भोजन करने गये थे. उधर योगी खाना खा रहे थे और इधर जीतन राम मांझी ने ट्वीट कर दिया. “चुनाव आया तो कई दलों के नेता दलित-आदिवासी परिवारों के घरों में भोजन करने जाएंगे। उनके विकास का हिस्साद खाने वालों, आखिर कब तक हमारे लोगों का निवाला छीनोगे”
मांझी ने अपने ट्वीट में किसी नेता का नाम तो नहीं लिया है लेकिन हर कोई समझ रहा है कि उनका निशाना किस पर है. उन्होंने ठीक उसी वक्त ट्वीट किया जब योगी आदित्यनाथ दलित परिवार में भोजन कर रहे थे. लिहाजा मांझी ने भले ही नाम नहीं लिखा लेकिन मैसेज यही गया कि वे बीजेपी और योगी आदित्यनाथ पर निशाना साध रहे हैं.

एक दिन पहले ही जीतन राम मांझी ने एक दिन पहले सम्राट अशोक प्रकरण में इंट्री मारी थी. उन्होंने इस प्रकरण में भी बीजेपी पर हमला बोला था. मांझी ने सम्राट अशोक को पिछड़ा बताकर कहा था कि जाति के कारण ही उन्हें अपमानित किया जा रहा है. मांझी ने सम्राट अशोक के अपमान के विरोध में दिल्ली में जंतर-मंतर पर 17 जनवरी को आंदोलन करने तक का एलान कर दिया था. अब दलितों के मसले पर निशाना साध दिया है.

वैसे इससे पहले भी जीतन राम मांझी लगातार बीजेपी पर हमला करते आये हैं. पिछले एक साल में उन्होंने बीजेपी के लगभग हर एजेंडे का विरोध किया है. भगवान राम के मामले में उन्होंने बीजेपी को चिढ़ाने वाले बयान दिये. उनकी पार्टी बीजेपी पर नीतीश सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगा चुकी है. लेकिन सबसे हैरानी की बात बीजेपी की खामोशी है.
बिहार में मांझी के सिर्फ चार विधायक हैं. उनसे बीजेपी का कुछ होना जाना नहीं है. मांझी का सियासी वजूद क्या है ये बिहार विधानसभा चुनाव से पहले दिख चुका है. वे राजद के साथ थे औऱ राजद ने उनसे सीट बंटवारे पर कोई बातचीत ही नहीं की. मांझी को नीतीश कुमार एनडीए में ले आकर आये. सियासी हलके में चर्चा होती रहती है कि मांझी नीतीश के इशारे पर ही बीजेपी पर हमला बोलते हैं.