Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण खूनी भिड़ंत: गोली लगने से एक की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल BIHAR NEWS : कागजों में शराबबंदी, जमीन पर मौत का खेल! सारण कांड ने खोली पोल, जहरीली शराब से 5 मौत; ADG ने खुद की पुष्टि Bihar weather: कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर
12-Apr-2020 02:06 PM
DESK: लॉकडाउन में बिहार के सीतामढ़ी जिले के रहने वाले 28 मजदूर मुंबई में फंस गए, लेकिन इनके पास खाने का पैसा नहीं बचा. 6 दिन तक सभी बिस्किट और पानी के सहारे जिंदा रहे. परेशान होकर सभी मुंबई से एक हजार किमी दूर पहुंचे तो उनको भरपेट खाने का भोजन मिला.
सभी मैजिक से आ रहे थे सीतामढ़ी
सभी मजदूर उलासनगर में किसी तरह से एक मैजिक से चले. वह जैसे ही यूपी के ललितपुर करीब एक हजार किमी दूर पहुंचे तो सभी को रोक लिया गया. मजदूरों की जांच की गई. इस दौरान मजदूरों के खाना खिलाया गया. जब अधिकारियों ने पूछा इनलोगों से पूछा तो मजदूरों के आंखों से आंसू आ गए और बताया सभी 6 दिन से सिर्फ बिस्किट और पानी पर जिंदा है. यहां पर भरपेट भोजन हमलोगों को मिला है. ललितपुर में सभी मजदूरों को शेल्टर होम में रखा गया है. कुछ को जांच के लिए भेजा गया है.
भोजन देने में भी हुआ भेदभाव
इन मजदूरों आरोप लगाया कि इस संकट की घड़ी में मुंबई में उनलोगों के पास कई संस्थाएं पहुंची, लेकिन सभी का नाम और पता लिखकर ले जाती थी. खाद्यान नहीं दिया जाता था, भोजन देने में भी भेदभाव किया जाता था. सिर्फ महाराष्ट्र के रहने वाले लोगों को ही संस्थाए भोजन देती थी.
सीतामढ़ी के रहने वाले हैं सभी
सभी मजदूर सीतामढ़ी के सुंदरनगर के रहने वाले हैं. सभी मुंबई में डी मार्ट कंपनी में काम करते थे. लेकिन कंपनी ने भी संकट में साथ नहीं दिया. ललतीपुर से सीतामढ़ी की दूरी करीब एक हजार और है, लेकिन कोरोना संक्रमण को देखते हुए फिलहाल ललितपुर में अधिकारियों ने शेल्टर होम में रखा है. जांच के लिए सैंपल भेजा गया है. बता दें कि लॉकडाउन के कारण बिहार के कई जिलों के मजदूर देश के कई शहरों में फंसे हुए हैं. करीब डेढ़ लाख लॉकडाउन के दौरान बिहार आ भी चुके हैं.