बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
06-Feb-2021 12:05 PM
DESK : 25 दिन से थाने के लॉकअप में बंद दो मुर्गे अपनी रिहाई का इंतजार कर रहे हैं. जी हां भले ही आपको यह मामला सुनने में अटपटा लग रहा हो लेकिन यह 100 फिसदी सच है.
पूरा मामला तेलंगाना के खम्मम जिले से सामने आया है. जहां मिदिगोंडा पुलिस स्टेशन के अंदर यह मुर्गे पिछले 25 दिनों से लॉकअप में बंद हैं. 10 जनवरी से लॉकअप में बंद ये मुर्गे अपनी रिहाई का इंतजार कर रहे हैं. जिन सट्टेबाजों के के चक्कर में इन्हें पकड़कर लाया गया था, वह तो जमानत लेकर बाहर निकल गए लेकिन मुर्गे लॉकअप में रह गए.
बताया जा रहा है कि संक्राति फेस्टिवल के दौरान मुर्गों की लड़ाई का खेल चल रहा था जिसपर सट्टेबाजी हो रही थी. पुलिस ने इन सट्टेबाजों पर रेड मारी और 10 लोगों को मौके से अरेस्ट किया. साथ में दो मुर्गे और एक बाइक भी जब्त कर ली गई.
इसके साथ पकड़े गए सभी सट्टेबाज जमानत लेकर बाहर निकल गए लेकिन मुर्गों पर क्लेम करने कोई नहीं आया. यह मुर्गे केस के सबूत के रूप में थाने में बंद हैं.इसके बारे में अब पुलिस का कहना है कि मुर्गों को सिर्फ केस की हियरिंग के बाद ही छोड़ा जा सकता है. मुर्गों के छोड़ने के आदेश मिलने के बाद इनकी बोली लगेगी और जो ज्यादा बोली लगाएगा, उसे दोनों मुर्गे दे दिए जाएंगे.