पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट
19-Sep-2024 03:35 PM
By First Bihar
VAISHALI : बिहार के हाजीपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां बिदुपुर थाना क्षेत्र के रहीमपुर गांव में पिछले 24 घंटे से लापता किशोर का शव गांव के कुएं से बरामद हुआ है। मृतक किशोर की पहचान रहीमपुर गांव निवासी अशोक सिंह के 17 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अभिषेक पिछले 24 घंटे से लापता था। इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।
जानकारी के मुताबिक के बिदुपुर थाना क्षेत्र के रहीमपुर गांव में पिछले 24 घंटे से लापता किशोर का शव गांव के कुएं से बरामद हुआ है। जब स्थानीय लोगों की नजर कुएं में उपलाते शव पर नजर पड़ी तो गांव में बात आग की तरह फैल गई। आसपास स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना बिदुपुर थाने की पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बिदुपुर थाने की पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से किशोर के शव को बाहर निकाल घटना से आक्रोशित लोगों ने शव को हाजीपुर महनार मुख्य मार्ग के रहीमपुर चौक के पास रखकर सड़क मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बूझकर मामले को शांत कराया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। इस संबंध में मृतक किशोर के पिता अशोक सिंह ने बताया कि मेरे पुत्र को ईंट पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई है। साक्ष छुपाने के लिए शव को हुए में फेंक दिया गया है।