Police Clash : सरपंच की पिटाई के बाद ग्रामीणों और पुलिस में हिंसक झड़प, फायरिंग का भी आरोप; SSP ने दिया अपडेट Patna Crime News: पटना में कुख्यात अपराधी की हत्या से सनसनी, बदमाशों ने घर के बाहर मारी गोली; ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप Patna Crime News: पटना में कुख्यात अपराधी की हत्या से सनसनी, बदमाशों ने घर के बाहर मारी गोली; ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप Bihar news : बिहार में जिला जज का असामयिक निधन, 6 महीने में पहले हुई थी पोस्टिंग; जांच में लगी फॉरेंसिक टीम Bihar News: घर से भागे प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, लड़की ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप Bihar News: घर से भागे प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, लड़की ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप बिहार से बड़ी खबर: दिगम्बर धर्मशाला के कमरे से 4 जैन सैलानियों के शव बरामद, वारदात से इलाके में सनसनी बिहार से बड़ी खबर: दिगम्बर धर्मशाला के कमरे से 4 जैन सैलानियों के शव बरामद, वारदात से इलाके में सनसनी Bihar Budget 2026-27 : बिहार में महिला सशक्तिकरण पर 48 हजार करोड़ से अधिक खर्च, जेंडर बजट पेश करने की तैयारी Bihar Budget Session 2026: बिहार विधान परिषद में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर हंगामा, शिक्षा मंत्री को देना पड़ा जवाब
21-Feb-2020 01:46 PM
PATNA : 23 फरवरी को होने वाले भारत बंद का राष्ट्रीय जनता दल ने समर्थन किया है. बिहार में आरजेडी बंद का समर्थन करेगी. प्रमोशन में आरक्षण सहित अन्य मुद्दों को लेकर भीम आर्मी ने 23 फरवरी को भारत बंद बुलाया है. आरजेडी के पहले हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा अधिकार पार्टी सहित अन्य दलों ने इस बंद को समर्थन दिया है. वही, स्पेशल ब्रांच के एसपी ने इस बंद को वर्जित करार दिया है. सभी जिलों के डीएम और एसपी को सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है.
RLSP ने भी किया है समर्थन
महागठबंधन में शामिल आरएलएसपी भी इस बंद में शामिल होने वाली है. इसको लेकर गुरुवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि भारत बंद में पार्टी की सभी स्तरों पर अहम भागीदारी रहेगी. आरक्षण समाप्त कर कोई पिछड़े, अतिपछड़े, दलित, महादलित, शोषित और वंचित वर्ग के लोगों का हक मारने का प्रयास करेगी, तो उनके मंसूबों को सफल नहीं होने दिया जाएगा.
भीम आर्मी के चंद्रशेखर ने इसके विरोध में 16 फरवरी को दिल्ली में मंडी हाऊस से संसद तक रैली निकाली थी. इस दौरान ही विरोध 23 फरवरी को भारत बंद करने का एलान किया था. बता दें कि कुछ दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड से जुड़े एक केस की सुनवाई के दौरान यह व्यवस्था दी थी कि प्रमोशन में आरक्षण या कोटा सिस्टम किसी भी मौलिक अधिकार के तहत नहीं आता है. जिसका कई राजनीतिक दल विरोध कर रहे हैं.