अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
17-Oct-2021 07:35 PM
PATNA: 20 अक्टूबर को पटना हाईकोर्ट में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में 7 जज शपथ लेंगे। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट से स्थानांतरित जज जस्टिस राजन गुप्ता, कर्नाटक हाईकोर्ट से स्थानांतरित जज जस्टिस पीवी बजनथ्री और केरल हाईकोर्ट से स्थानांतरित जज जस्टिस एएम बदर को चीफ जस्टिस संजय करोल शपथ दिलाएंगे।
इसके साथ ही 4 नवनियुक्त जज संदीप कुमार, पूर्णेन्दु सिंह, सत्यव्रत वर्मा एवं राजेश कुमार वर्मा को पटना हाईकोर्ट के जज के रूप में चीफ जस्टिस शपथ दिलाएंगे। दशहरा छुट्टी खत्म होने के बाद 21अक्टूबर को पटना हाईकोर्ट के खुलते ही सभी न्यायाधीश अपना कार्य प्रारंभ कर देंगे।
पटना हाईकोर्ट में पूजा अवकाश के ठीक पहले न्यायिक सेवा कोटे से दो जज पटना हाई कोर्ट में शपथ ग्रहण किये थे। शपथ ग्रहण के बाद पटना हाईकोर्ट में जजों की कुल संख्या 26 हो जाएगी। जबकि यहां जजों के स्वीकृत पदों की संख्या 53 हैं। इस तरह अभी भी 27 जजों के पद रिक्त पड़े हैं।
जज नियुक्त होने से पूर्व संदीप कुमार पटना हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट थे। कुछ वर्षों तक बिहार सरकार के वकील के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वही पूर्णेंदु सिंह भी पटना हाईकोर्ट में बिहार सरकार, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ,नेशनल इंश्योरेंस कंपनी व सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के वकील रहे हैं।
वही सत्यव्रत वर्मा जज नियुक्त होने से पूर्व पटना हाईकोर्ट में झारखंड सरकार के वकील रह चुके हैं। वही राजेश कुमार वर्मा पहले पटना हाईकोर्ट में बिहार एवं केंद्र सरकार दोनों के वकील रह चुके हैं।