ब्रेकिंग न्यूज़

RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह

Home / news / 16 साल बाद जेल से रिहा हुए बाहुबली नेता आनंद मोहन, शक्ति प्रदर्शन...

16 साल बाद जेल से रिहा हुए बाहुबली नेता आनंद मोहन, शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

27-Apr-2023 08:14 AM

By First Bihar

SAHRASA : बिहार के बाहुबली और पूर्व सांसद पूर्व सांसद आनंद मोहन गुरूवार को  16 साल बाद जेल से रिहा हो गए। गुरुवार सुबह 5 बजे ही उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया। बताया जा रहा है कि भीड़ जमा होने की आशंका को देखते हुए सुबह उनकी रिहाई कर दी गई। इससे पहले रात में ही सारी कागजी प्रक्रिया पूरी कर दी गई थी। डीएम जी कृष्णैया की हत्या के केस में उन्हें उम्रकैद की सजा हुई थी। 16 साल बाद उनकी रिहाई हुई है। उनकी रिहाई के बाद रोड शो निकलेगा, जिसमें 500 गाड़ियों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। 


दरअसल, बुधवार को आनंद मोहन ने 15 दिन की पैरोल खत्म होने के बाद  सहरसा कारा में सरेंडर किया। पैरोल सरेंडर होते ही जेल में रिहाई की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। जिसके बाद आज अहले सुबह इन्हें जेल से रिहा कर दिया गया। वहीं, बाहुबली आनंद की रिहाई को भव्य बनाने की तैयारी है। जेल से बाहर निकलने के बाद वे 15 से 20 किमी तक रोड शो भी करेंगे। 


वहीं, रिहाई के बाद आनंद मोहन के सक्रिय राजनीति में जाने की अटकलें हैं। कोसी क्षेत्र में उनका खासा प्रभाव है। इसी के चलते उनकी जेल से रिहाई को बड़े जश्न के रूप में तब्दील किया जा रहा है। आनंद मोहन रिहाई के दिन अपने समर्थकों को जुटाकर शक्ति प्रदर्शन करने जा रहे हैं। इसके संकेत हैं कि वे आगामी चुनावों में बड़े फैक्टर साबित हो सकते हैं। उन्होंने अभी तक अपने राजनीतिक पत्ते नहीं खोले हैं, लेकिन इसके बाबजूद उनके महागठबंधन में शामिल होने के पूरे कयास लगाए जा रहे हैं।  


इधर, अपनी रिहाई के बाद आनंद मोहन सबसे पहले नगरपालिका चौक स्थित अपने कार्यालय जाएंगे। यहां फ्रेंड्स ऑफ आनंद की तरफ से उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद उनका काफिला पैतृक गांव पंचगछिया की ओर बढ़ेगा। इस दौरान जगह-जगह उनके स्वागत की तैयारी की गई है। जानकारी के मुताबिक, इसमें महागठबंधन के बड़े नेता भी शामिल हो सकते हैं। चर्चा जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के भी पहुंचने की भी है। इस रैली के बाद वे वापस पटना लौट जाएंगे।